Uttar Pradesh

पत्नी का सिर काटकर फेंका, धड़ घर मे दफनाया… खोजने के नाटक में पकड़ा गया पति

मुरादाबाद, 13 मई 2025

यूपी के मुरादाबाद जिले के मझोला थाना क्षेत्र के टीपी नगर से सोमवार को लापता हुई विवाहिता का कातिल उसका पति ही निकला। उसने पत्नी का सिर काटकर रामगंगा में फेंक दिया और धड़ को घर मे गढ्ढा खोदकर दफना दिया। आरोपी पति उसे खोजने का नाटक भी करता रहा लेकिन पुलिस के शक और पूछताछ में राज फाश हो गया। पुलिस ने सिर व धड़ दोनों बरामद कर लिया है।

मझोला थाना क्षेत्र का मामला, पत्नी पर मकान बेचने का दबाव बना रहा था पति

ये भी पढ़ें:

जिले के भगतपुर थाना क्षेत्र के चूहा नगला गांव में।रहने वाले शहादत की पत्नी ने मझोला थाने में बेटी तबस्सुम के लापता होने की सूचना दी थी। पुलिस ने गुमशुदगी दर्ज कर ली थी। जांच में पता चला कि तबस्सुम की दूसरी शादी रेहान के साथ हुई थी। तबस्सुम रेहान के साथ पहले पति द्वारा दिये गए टीपी नगर के जन्नत बाग स्थित मकान में रहती थी।
कुछ समय से रेहान इस मकान को बेचने की बात कह रहा था। मकान तब्बसुम के नाम था इसलिए वो लगातार इंकार करती रही।

Advertisement

पत्नी द्वारा इंकार करने पर नाराज होकर कर दी हत्या

इसी बात को लेकर दोनों के बीच अक्सर विवाद होते रहते थे। तबस्सुम के अचानक लापता होने पर परिवार को उसके पति रेहान पर ही शक था। इसी बात से आशंकित होकर रेहान तब्बसुम को खोजने का नाटक भी करने लगा। जांच कर रही पुलिस ने उसी से पूछताछ शुरू की तो उसे टूटते देर नहीं लगी। उसने कुछ घण्टे में ही जुर्म कबूल कर लिया। पुलिस को बताया कि उसने सिर काटकर रामगंगा में फेंक दिया है और धड़ घर मे ही दफना दिया है।

पुलिस ने बरामद किए सिर व धड़, पति गिरफ्तार

पुलिस रेहान को लेकर जन्नतबाग टीपी नगर पहुंची। पुलिस ने उसकी बताई जगह घर में सीढ़ियों के नीचे गड्‌ढा खुदवाया तो वहां तबस्सुम की सिर कटी लाश मिली। पुलिस ने तबस्सुम का कटा सिर भी बरामद कर लिया। पुलिस ने शव के दोनों हिस्सों को इकट्ठा पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया है। आरोपी पति रेहान को जेल भेजा जा रहा है।

ये भी पढ़ें  क्वेस्ट इंटरनेशनल यूनिवर्सिटी और महायोगी गोरखनाथ विश्वविद्यालय के बीच हुआ एमओयू

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

Back to top button
Secret Link