Jharkhand

झारखंड के लोहरदगा में जंगली हाथी का कहर, खेत से लौट रहे किसान को कुचलकर मार डाला

लोहरदगा, 15 मई 2025

झारखंड के लोहरदगा जिले में जंगली हाथी का कहर सामने आया है। यहा पर एक हाथी ने एक 30 वर्षीय एक व्यक्ति को कुचलकर मार डाला। मामले में पुलिस ने बताया कि व्यक्ति की मौत से गुस्साए ग्रामीणों ने विरोध में बुधवार को लोहरदगा शहर में ‘कचहरी मोड़’ के पास सड़क जाम कर दिया, जिससे रांची-राउरकेला राजमार्ग पर यातायात बाधित हो गया। जानकारी अनुसार यह घटना मंगलवार रात को उस समय घटी जब सगीर अंसारी अपने धान के खेत में काम करने के बाद घर लौट रहा था। जिले के कैरो थाना क्षेत्र के अंतर्गत हनहट गांव के निवासी पर एक जंगली हाथी ने हमला कर दिया, जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई।

बुधवार सुबह शव बरामद होने के बाद बड़ी संख्या में ग्रामीण लोहरदगा के सदर अस्पताल में शव लेकर आए और कचहरी मोड़ पर धरना देकर रांची-राउरकेला राजमार्ग पर एक घंटे तक यातायात बाधित किया। पुलिस अधिकारी ने बताया कि उन्होंने वन विभाग की कथित लापरवाही के खिलाफ प्रदर्शन किया। अनुमंडल पदाधिकारी अमित कुमार, अंचल अधिकारी आशुतोष और सदर थाना प्रभारी रत्नेश मोहन ठाकुर मौके पर गए और उन्हें आंदोलन वापस लेने के लिए राजी किया।

ग्रामीणों ने वन विभाग पर उदासीन रवैये का आरोप लगाया है, जबकि हाथियों के एक झुंड ने जिले के कैरो ब्लॉक में पिछले बीस दिनों से फसलों, घरों और संपत्ति को नुकसान पहुंचाकर क्षेत्र में आतंक मचा रखा है। अधिकारियों द्वारा दोषी अधिकारियों के खिलाफ कार्रवाई का आश्वासन दिए जाने के बाद ग्रामीणों ने प्रदर्शन समाप्त कर दिया।

ये भी पढ़ें:

 

Advertisement

ये भी पढ़ें  गोरखपुर : 43 दिन बाद कल से फिर खुलेगा चिड़ियाघर, बर्ड फ्लू के चलते किया गया था बंद

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

Back to top button
Secret Link