CrimeJharkhand

हनीमून कांड के बाद अब झारखंड में जहर कांड : पति पसंद नहीं था तो खाने में जहर देकर पत्नी ने कर दी हत्या

गढ़वा, 18 जून 2025

मेघालय में हुए हनीमून हत्याकांड के बाद अब एक और ऐसा ही खौफनाक हत्याकांड का मामला देश के झारखंड राज्य से सामने आया है। यहां पर शादी के महज 36 दिन बाद ही एक पत्नी ने अपने पति की जहर देकर हत्या कर दी।

जानकारी अनुसार यह पूरा मामला झारखंड के गढ़वा जिले का बताया जा रहा है। मामले में मंगलवार को पुलिस ने बताया कि एक 22 वर्षीय महिला ने शादी के मात्र 36 दिन बाद ही अपने पति को जहर देकर मार डाला। आरोपी पत्नी (सुनीता) को सोमवार शाम गिरफ्तार कर लिया गया और उसे न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है।

पुलिस के अनुसार, यह घटना तब प्रकाश में आई जब पीड़िता की मां राजमती देवी ने अपनी बहू पर हत्या का आरोप लगाते हुए शिकायत दर्ज कराई। प्राथमिकी के अनुसार, रंका थाना क्षेत्र के बहोकुंदर गांव निवासी पीड़ित बुधनाथ सिंह की शादी इसी साल 11 मई को छत्तीसगढ़ के रामचंद्रपुर थाना क्षेत्र के विशुनपुर गांव के रघुनाथ सिंह की बेटी सुनीता से हुई थी। बताया जाता है कि शादी के अगले दिन ही परेशानी शुरू हो गई जब सुनीता अपने मायके लौट आई। उसने शादी से नाखुशी जाहिर करते हुए कहा कि उसे बुधनाथ बिल्कुल पसंद नहीं है और वह उसके साथ नहीं रहेगी।

ये भी पढ़ें:

हालांकि, दोनों पक्षों के परिवार वालों ने शादी बचाने की कोशिश की। 5 जून को पंचायत हुई, जिसके बाद सुनीता बुधनाथ के साथ अपने मायके लौट आई। 14 जून को दंपत्ति छत्तीसगढ़ के रामानुजगंज बाजार गए थे। पुलिस का कहना है कि सुनीता ने कथित तौर पर बुधनाथ को बाजार से कीटनाशक खरीदने के लिए राजी किया और कहा कि उसे खेती के लिए इसकी जरूरत है।

आरोप है कि 15 जून की रात सुनीता ने अपने पति के खाने में कीटनाशक मिला दिया। अगली सुबह बुधनाथ नहीं जागा तो उसकी लाश मिली। उनके शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है और रिपोर्ट आने के बाद मौत के कारण की पुष्टि होगी। गिरफ्तारी की पुष्टि करते हुए रंका थाना प्रभारी ने कहा, “हमने मृतक की मां की शिकायत के आधार पर उसकी पत्नी को हिरासत में ले लिया है। फिलहाल पुलिस की मामले में कार्यवाही जारी है।

 

ये भी पढ़ें  दिल्ली में नशे पर NCB का शिकंजा, 900 करोड़ रुपये की कोकीन जब्त की, दो अपराधी गिरफ्तार

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button