Uttar Pradesh

गोरखपुर : ऑपरेशन सिंदूर की सफलता पर तिरंगा यात्रा, जवानों के सम्मान में उमड़ा जनसैलाब

हरेंद्र दुबे

गोरखपुर, 16 मई 2025:

‘ऑपरेशन सिंदूर’ की सफलता के उपलक्ष्य में पूरे देशभर में तिरंगा यात्राएं निकाली जा रही हैं। इसी क्रम में गोरखपुर में भी भव्य तिरंगा यात्रा का आयोजन किया गया। इस यात्रा का नेतृत्व प्रदेश के जल शक्ति एवं जिले के प्रभारी मंत्री स्वतंत्र देव सिंह ने किया।

तिरंगा यात्रा की शुरुआत नगर निगम स्थित रानी लक्ष्मीबाई पार्क से हुई, जहां मंत्री स्वतंत्र देव सिंह ने सबसे पहले रानी लक्ष्मीबाई की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर वीरांगना को नमन किया। इसके बाद यात्रा का विधिवत शुभारंभ हुआ। इस यात्रा में शहर के सैकड़ों लोग और विद्यार्थी शामिल हुए।

ये भी पढ़ें:

 

इस मौके पर भाजपा के प्रदेश उपाध्यक्ष डॉ. धर्मेंद्र सिंह, जिलाध्यक्ष जनार्दन तिवारी, महानगर अध्यक्ष देवेश श्रीवास्तव, ग्रामीण विधायक विपिन सिंह सहित कई विशिष्ट लोग मौजूद रहे।

यात्रा के दौरान देशभक्ति के नारों और तिरंगे झंडों से पूरा वातावरण गूंज उठा। मंत्री स्वतंत्र देव सिंह ने कहा कि, “ऑपरेशन सिंदूर के जरिए हमारे वीर जवानों ने जिस तरह से साहस और पराक्रम दिखाया है, वह पूरे देश के लिए गर्व की बात है। तिरंगा यात्रा के माध्यम से हम उनके अदम्य साहस को सलाम कर रहे हैं।” उन्होंने यह भी कहा कि देश आज शहीदों के बलिदान को याद करते हुए एकता और देशभक्ति के रंग में रंग गया है।

ये भी पढ़ें  गोरखपुर : फाइनेंस कंपनी के फील्ड अफसर से 1.30 लाख रुपये, बाइक व मोबाइल लूटा

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

Back to top button
Secret Link