CrimeUttar Pradesh

‘यूपी के बदमाश छोरे’ गाने पर रील शूट करना पड़ा भारी, पांच युवक गिरफ्तार

मयंक चावला

आगरा, 16 मई 2025:
यूपी के आगरा पुलिस ने रील बनाने वाले कुछ युवकों को नियमों उल्लंघन करने के जुर्म में गिरफ्तार किया है। “यूपी के बदमाश छोरे” के नाम से गाने पर रील बनाई जा रही थी। काले रंग की थार और स्कॉर्पियो में कुछ युवक बाहर, कुछ अंदर और एक युवती बोनट पर हाथ में एयर गन लेकर रील बना रही थी। युवक गाड़ियों को दौड़ा रहे थे। जिसका वीडियो 14 मई को सोशल मीडिया पर वायरल हो गया था। सस्ती लोकप्रियता हासिल करने के लिए गानों में असहले दिखाई दे रहे हैं।

एसीपी विनायक भोसले ने बताया कि यह गाना थाना मलपुरा के ककुआ NH3 पर शूट किया गया था। मलपुरा के युवकों ने गाना शूट करने के लिए यातायात नियमो का उल्लंघन किया था। एयर गन– लाइटर हाथ में लेकर दो गाड़ियां रोड पर दौड़ाई जा रही थी। इस दौरान रील में युवती भी थार गाड़ी के बोनट पर बैठी नजर आ रही है। नकली बंदूक और लाइटर से गाना शूट हो रहा था। पुलिस ने संज्ञान लेते हुए मुकदमा दर्ज कर लिया है। इसमें दीपक, शिवम ,नरेंद्र ,विशाल और हरिश्चंद्र को गिरफ्तार किया है।

पुलिस ने बताया कि दीपक ने पास के ही गांव के लड़कों को पैसे देकर इस रील वीडियो में शामिल किया था। युवती पर पुलिस ने किसी प्रकार की कोई कार्रवाई नहीं की है। यह सभी युवक जरूआ कटरा की तरफ से जाने वाले पुल पर गाड़ियों को दौड़ा रहे थे। पुलिस ने पांच एयर गन भी बरामद किये हैं। बचे हुए युवकों की तलाश में पुलिस जुट गई है।

 

Advertisement

ये भी पढ़ें  राजधानी में ईद की रौनक : इबादतगाहों में अकीदत के साथ पढ़ी नमाज...गले मिले, दी मुबारकबाद

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

Back to top button
Secret Link