Uttar Pradesh

देशभक्ति के गीत गूंजे, हाथों में तिरंगा थामकर सड़कों पर उतरा जनसैलाब

हरेंद्र दुबे

गोरखपुर, 17 मई 2025:

यूपी के गोरखपुर जिले में भाजपा ने केन्द्रीय ग्रामीण विकास राज्य मंत्री कमलेश पासवान के नेतृत्व में भारत शौर्य तिरंगा यात्रा निकाली। पंडित दीनदयाल उपाध्याय विश्वविद्यालय गेट के सामने से निकाली गई यात्रा में भारत माता की जय के उद्घोष से आकाश गूंज उठा।

केंद्रीय ग्रामीण राज्य मंत्री कमलेश पासवान ने की अगुवाई

ये भी पढ़ें:

शनिवार को हाथों में तिरंगा थामे लोगों का हुजूम विश्वविद्यालय गेट पर एकत्र हुआ। केन्द्रीय ग्रामीण विकास राज्य मंत्री कमलेश पासवान के नेतृत्व में भारत माता की जय, हिंदुस्तान और भारतीय सेना जिंदाबाद के नारे लगाते हुए लोग छात्रसंघ चौराहा होते हुए पैडलेगंज चौराहा पर नेता जी सुभाष चंद्र बोस की प्रतिमा स्थल पर पहुंचे। यहां प्रतिमा पर माल्यर्पण कर यात्रा के समापन की घोषणा की गई।

Advertisement

अब कोई देश भारत को आंख दिखाने का साहस नहीं करेगा

यात्रा में हजारों की संख्या में आमजन, पूर्व सैनिक, युवा वर्ग और मातृशक्ति ने तिरंगे के साथ हिस्सा लिया। केन्द्रीय ग्रामीण विकास राज्य मंत्री कमलेश पासवान ने ‘ऑपरेशन सिंदूर’ में शामिल होने वाले वीर सैनिकों, वायुसेना, नौसेना और सभी सुरक्षा बलों को नमन करते हुए कहा कि पीएम के नेतृत्व भारत और उसकी सेना ने एक बार फिर यह सिद्ध कर दिया है कि वह आतंकवाद के खिलाफ निर्णायक कार्रवाई करने में पूरी तरह सक्षम है। तिरंगा यात्रा इस बात की प्रतीक बनेगी कि कोई देश भारत को आंख दिखाएगा तो उसकी आंख नोच लेंगे।

ये भी पढ़ें  मथुरा : You Tube वीडियो देख युवक ने खुद का कर डाला ऑपरेशन, हालत बिगड़ी तो पहुंचा आस्पताल

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

Back to top button
Secret Link