Karnataka

दुल्हन को मंगलसूत्र बांधते ही दूल्हे को आया हार्ट अटैक, देखते-देखते 25 साल के युवक की पलभर में हो गई मौत

बागलकोट, 18 मई 2025

कर्नाटक के बागलकोट में एक शादी में कुछ ऐसा हुआ जिसे देखकर हर कोई दुखी हो गया। यहां पर एक शादी के दौरान ‘ मंगलसूत्र ‘ दुल्हन को पहनाने के बाद 25 वर्षीय युवक को अचानक दिल का दौरा पड़ा और देखते ही देखते अगले पल दूल्हे की मृत्यु हो गई, शादी में अचानक हुई इस घटना से उसके मित्र और परिवार के लोग पूरी तरह से अविश्वास और सदमे चले गए।

जानकारी अनुसार शनिवार को कर्नाटक के बागलकोट के जामखंडी कस्बे में शादी समारोह चल रहा था, तभी यह हादसा हुआ। शादी समारोह में मौजूद एक प्रत्यक्षदर्शी ने बताया कि मंगलसूत्र बांधने के कुछ ही मिनट बाद दूल्हे प्रवीण को सीने में दर्द हुआ और वह जमीन पर गिर पड़ा। एक अन्य प्रत्यक्षदर्शी ने बताया कि माता-पिता दूल्हे को एक निजी अस्पताल ले गए। डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है।

शादी के दौरान हुई यह घटना आज के दौर में कम उम्र और खासकर युवाओं में अचानक हार्ट अटैक आने के मामले लगातार बढ़ रहे हैँ। इस प्रकार की घटना सभी के लिए चिंता बढ़ाने वाली है। बीते कुछ महीने पहले भी एक इसी तरह की घटना मध्य प्रदेश में भी घटी थी जहां एक शादी के दौरान संगीत समारोह में डांस करते देते समय 23 वर्षीय युवती को हार्ट अटैक आया जहां उसकी मंच पर ही मौत हो गई थी।

ये भी पढ़ें:

 

Advertisement

 

 

ये भी पढ़ें  कभी इंजीनियर था शख्स, आज जीने के लिए मांग रहा बेंगलुरु की सड़कों पर भीख, वीडियो वायरल

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

Back to top button
Secret Link