Uttar Pradesh

गोमती में मस्ती कर रहे थे दोस्त…गहरे पानी में जाने से तीनों की सांसें थमीं

लखनऊ, 19 मई 2025:

यूपी की राजधानी स्थित ठाकुरगंज इलाके में तेज गर्मी के दौरान गोमती नदी में नहा रहे तीन दोस्तों की डूबकर मौत हो गई। नदी में मस्ती कर रहे इन युवकों को गहरे पानी मे जाने का आभास तक नहीं हो सका। दोस्तों ने बचाने की गुहार भी लगाई लेकिन लोग मदद कर पाते इससे पहले वो पानी में समा गए। गोताखोरों ने एक घण्टे में तीनों की लाशें बाहर निकाल लीं।

सलमान गार्डन इलाके के निवासी हैं तीनों दोस्त

ये भी पढ़ें:

ये दर्दनाक हादसा ठाकुरगंज इलाके में गोमती नदी पर बने धैला पुल के पास हुआ। बालागंज इलाके के सलमान गार्डन में रहने वाले हमजा, एजाज व शमी तीनों युवक दोस्त है। तेज गर्मी में राहत पाने के लिए तीनों नदी किनारे पहुंचे और कपड़े उतारकर नदी में छलांग लगा दी। तीनों काफी देर तक नदी के पानी मे नहाने का लुत्फ लेते रहे।

Advertisement

लोग मदद कर पाते इससे पहले पानी मे समा गए युवक

आसपास मौजूद लोगों ने भी उन्हें देखा। इसी दौरान अचानक दोस्तों के चीख पुकार मच गई। दरअसल तीनों नहाते समय नदी के गहरे इलाके में चले गए। तैरने में सक्षम न होने से खुद को डूबता देख सबने गुहार लगाई तो लोगों का उधर ध्यान गया। लोग उनकी मदद को दौड़े लेकिन इससे पहले तीनों पानी मे समा गए। बचाने का शोर शांत हो गया था लेकिन वहां मौजूद लोगों ने तत्काल पुलिस को सूचना दी।

गोताखोरों ने एक घण्टे में निकाल लीं तीनों लाशें

ठाकुरगंज व मड़ियांव थाने की पुलिस के साथ फायर स्टेशन चौक और बीकेटी से दमकल कर्मी भी पहुंच गए। गोताखोरों की मदद से एक घण्टे के भीतर तीनों के शव बाहर निकाल लिए गए। तीनों दोस्तों की एक साथ जान जाने से सलमान गार्डन इलाके में मातम पसरा है।

ये भी पढ़ें  अयोध्या : गर्मी में रामलला की सेवा में बदलाव, गर्भगृह में कूलर, विशेष भोग व वस्त्रों की व्यवस्था

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

Back to top button
Secret Link