Uttar Pradesh

भाजपा युवा मोर्चा ने निकाली तिरंगा यात्रा, ढोल नगाड़ों संग गूंजा वंदे मातरम का जयघोष

 

मयंक चावला

आगरा, 25 मई 2025:

यूपी के आगरा जिले में ऑपरेशन सिंदूर की सफलता का जश्न मनाने के लिए भारतीय जनता युवा मोर्चा द्वारा भारत शौर्य तिरंगा यात्रा का आयोजन किया गया। हजारों की संख्या में लोगों ने यात्रा में हिस्सा लेकर देशभक्ति का जज्बा जगा दिया।

ये भी पढ़ें:

भारतीय जनता युवा मोर्चा के ब्रज क्षेत्र मंत्री गौरव राजावत ,शैलू पंडित महानगर अध्यक्ष के नेतृत्व में आगरा तहसील से लेकर रुकी मंडी तक तिरंगा यात्रा निकाली गई। यात्रा को भव्य बनाने के लिए सारे इंतजाम किए गए थे। देशभक्ति के जज्बे से भरे गीत गूंज रहे थे तो ढोल नगाड़ों की थाप गूंज रही थी। लोग भारत माता की जय वंदे मातरम का उद्घोष करते चल रहे थे।

वक्ताओं ने इससे पूर्व भारतीय सेना के पराक्रम का बखान किया। कहा कि पहलगाम में हुए आतंकी हमले के बाद भारत ने ऑपरेशन सिंदूर के माध्यम से पाकिस्तान में घुसकर आतंकवादी ठिकानों पर हमला किया और आतंकियों को ढेर किया। इससे पूरे विश्व में भारत का मस्तक ऊंचा हुआ है। यात्रा में राज्यसभा सांसद नवीन जैन आगरा महापौर हेमलता दिवाकर महानगर अध्यक्ष राजकुमार गुप्ता और बड़ी संख्या में शहर वासी व भारतीय जनता पार्टी के पदाधिकारी व कार्यकर्ता शामिल हुए।

ये भी पढ़ें  सांसद आदित्य बोले... बेनकाब होंगे पहलगाम घटना में शामिल आतंकियों के चेहरे

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

Back to top button
Secret Link