Uttar Pradesh

अमेठी में बीडीओ दफ्तर बना जंग का मैदान : प्रधान प्रतिनिधि व ठेकेदार भिड़े… जमकर मारपीट

आदित्य मिश्र

अमेठी, 28 मई 2025:

यूपी के अमेठी जिले के जामो विकास खंड कार्यालय (ब्लॉक) में बुधवार को उस समय अफरा-तफरी मच गई जब भुगतान के विवाद को लेकर ग्राम प्रधान प्रतिनिधि और ठेकेदार के बीच जमकर मारपीट हो गई। इस घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया है, जिससे प्रशासनिक महकमे में हड़कंप मच गया है।

घटना बुधवार सुबह हुई जब बरेहटी ग्राम सभा के प्रधान प्रतिनिधि वकील पांडेय अपने सहयोगी राहुल पांडेय के साथ बीडीओ कार्यालय पहुंचे थे। उसी समय ठेकेदार हनुमान मिश्रा भी अपने सहयोगी विवेक मिश्रा के साथ वहां पहुंच गए। बताया जा रहा है कि विवाद शौचालय निर्माण के भुगतान को लेकर था, जिसे ग्राम प्रधान द्वारा लंबित रखा गया था।

ये भी पढ़ें:

इसी विवाद को लेकर दोनों पक्षों में पहले कहासुनी हुई और फिर मामला हाथापाई तक पहुंच गया। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार दोनों पक्षों के बीच लगभग दस मिनट तक ब्लॉक परिसर में मारपीट होती रही। इस दौरान खंड विकास अधिकारी (बीडीओ) बृजेंद्र सिंह अपने कक्ष में ही मौजूद थे।

Advertisement

घटना की जानकारी मिलते ही जामो थाने से पुलिस मौके पर पहुंची और दोनों पक्षों के लोगों को हिरासत में लेकर थाने ले गई। जामो थाने के प्रभारी निरीक्षक विनोद सिंह ने बताया कि घटना में शामिल कुछ लोगों को हिरासत में लिया गया है। दोनों पक्षों से तहरीर मिलने के बाद मामला दर्ज कर कार्रवाई की जाएगी।

ये भी पढ़ें  युवक पर टूट पड़ा तेंदुआ… चिल्लाया तो दौड़े ग्रामीणों ने बचाया

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

Back to top button
Secret Link