HealthUttar Pradesh

कोरोना: लखनऊ में दूसरा, मेरठ में पहला पॉजिटिव मिला

लखनऊ, 29 मई 2025:

यूपी में कोरोना संक्रमण के फैलाव के बीच गुरुवार को राजधानी में दूसरा व मेरठ में पहला पॉजिटिव मिलने की बात सामने आई है। संयोग की बात ये है कि दोनों लोग प्रदेश से बाहर गए थे और घर लौटने के बाद पुष्टि हुई।

बता दें कि अभी अलीगंज में धार्मिक यात्रा से घर वापस लौटने वाले बुजुर्ग की जांच में कोरोना पॉजिटिव की पहली दफा पुष्टि हुई थी। इसके बाद अब गुरुवार को कोरोना का एक और पॉजिटिव मिला है। बताया गया कि निजी लैब में आशियाना की रहने वाली महिला की जांच रिपोर्ट पॉजिटिव आई है। बताते हैं कि ये महिला भी धार्मिक यात्रा करके वापस आई थी। सीएमओ का कहना है वह होम आईसोलेशन में हैं।

मेरठ में दिल्ली से लौटी युवती हुई संक्रमित

ये भी पढ़ें:

मेरठ: मवाना रोड स्थित एक कॉलोनी की रहने वाली युवती दिल्ली में पढ़ाई करती है। पेट में दर्द और बुखार की शिकायत के बाद घर आई थी। कोरोना जांच में गुरुवार को युवती पॉजिटिव पाई गई।

Advertisement

ये भी पढ़ें  ''सनातन धर्म वैश्विक मानवता का आधार'' : योगी आदित्यनाथ

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

Back to top button
Secret Link