Uttar Pradesh

यूपी के मुजफ्परनगर में 15 वर्षीय लड़की से मदरसे में दुष्कर्म, आरोपी मौलवी गिरफ्तार

मुजफ्फरनगर, 2 जून 2025

उत्तर प्रदेश के मुजफ्फरनगर जिले से एक मदरसे में एक 15 वर्षीय नाबालिग लड़की से रेप का मामला सामने आया है। इस हैवानियत वाले मामले में पुलिस ने रविवार को एक मदरसा शिक्षक(मौलवी) को नाबालिग लड़की के साथ कथित तौर पर बलात्कार करने के आरोप में गिरफ्तार किया गया। जानकारी अनुसार आरोपी मौलवी ने छात्रा को पढ़ाई में मद्द करने के लिए रविवार को मदरसे में बुलाया था। इसके बाद जब छात्रा मदरसे पहुंची तो मौलवी ने उसके साथ दुष्कर्म किया। अपने साथ हुई इस हैवानिय की घटना को छात्रा ने घर पहुंच के परिवार को बताया जिसके बाद परिवार ने आरोपी मौलवी के खिलाफ पुलिस थाने जाकर केस दर्ज किया।

वहीं मामले में सर्किल ऑफिसर  (सीओ) रूपाली राव ने संवाददाताओं को बताया कि पुलिस ने सद्दाम हुसैन के खिलाफ भारतीय न्याय संहिता (बीएनएस) और यौन अपराधों से बच्चों का संरक्षण (पोक्सो) अधिनियम की संबंधित धाराओं के तहत मामला दर्ज किया, जिसके बाद उसे नई मंडी थाना क्षेत्र से गिरफ्तार कर लिया गया। अधिकारी ने बताया कि पीड़िता को मेडिकल जांच के लिए भेज दिया गया है।पीड़िता के परिवार द्वारा पुलिस में दर्ज कराई गई शिकायत के अनुसार, लड़की को कथित तौर पर पढ़ाने के बहाने मदरसे में लाया गया था और बाद में आरोपी ने उसके साथ बलात्कार किया।

 

ये भी पढ़ें:
Advertisement

ये भी पढ़ें  आलू किसानों की सरकार से दो टूक : सब्सिडी आसान करो, परिवहन सहायता दो और तय करो MSP

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

Back to top button
Secret Link