Uttar Pradesh

BHU ट्रॉमा सेंटर विवाद : प्रोफेसर से बदसलूकी पर सपा का प्रदर्शन, बाउंसर प्रथा खत्म करने की मांग

अंशुल मौर्य

वाराणसी, 2 जून 2025:

बनारस हिंदू विश्वविद्यालय (BHU) के ट्रॉमा सेंटर में सर्जन विभाग के प्रोफेसर डॉ. शशि प्रकाश मिश्रा के साथ कथित दुर्व्यवहार को लेकर विवाद गहराता जा रहा है। आरोप है कि ट्रॉमा सेंटर के प्रशासनिक अधिकारी सौरभ सिंह और उनके निजी बाउंसरों ने डॉ. मिश्रा से बदसलूकी की, जिसके विरोध में समाजवादी पार्टी ने BHU निदेशक कार्यालय का घेराव किया।

सपा जिलाध्यक्ष सुजीत यादव के नेतृत्व में हुए प्रदर्शन में बाउंसर प्रथा को खत्म करने, सौरभ सिंह के खिलाफ कार्रवाई करने, चिकित्सा अधीक्षक डॉ. केके गुप्ता को हटाने और अस्पताल में मरीजों के लिए बेहतर सुविधाएं सुनिश्चित करने की मांग की गई।

ये भी पढ़ें:

सपा नेताओं ने कहा कि यह घटना चिकित्सा संस्थानों में बढ़ती गुंडागर्दी और सत्ता के दुरुपयोग का प्रतीक है। वहीं, BHU प्रशासन ने मामले की जांच के लिए एक कमेटी गठित की है। सीसीटीवी फुटेज जांच में अहम भूमिका निभा सकता है, लेकिन प्रदर्शनकारियों ने आरोप लगाया कि ट्रॉमा सेंटर प्रभारी सौरभ सिंह जांच को प्रभावित करने के लिए चुनिंदा फुटेज प्रस्तुत कर सकते हैं। जांच समिति की रिपोर्ट और आगामी प्रशासनिक निर्णयों पर अब सबकी निगाहें टिकी हैं।

Advertisement

ये भी पढ़ें  उप्र: बीएचयू के चांसलर और सेवानिवृत्त न्यायमूर्ति गिरिधर मालवीय का निधन

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

Back to top button
Secret Link