Uttar Pradesh

एलन मस्क के पिता एरॉल मस्क पहुंचे अयोध्या, रामलला के दर्शन किए, बेटी भी थी साथ

अयोध्या, 2 जून 2025:

दुनिया के मशहूर उद्योगपति एलन मस्क के पिता एरॉल मस्क बुधवार को रामनगरी अयोध्या पहुंचे। वे दिल्ली से एक विशेष के जरिए अयोध्या एयरपोर्ट पहुंचे। उनके साथ उनकी बेटी एलेक्जेंड्रा मस्क और मोटिवेशनल स्पीकर डॉ. विवेक बिंद्रा समेत अन्य लोग मौजूद थे।

एरॉल मस्क पारंपरिक भारतीय परिधान कुर्ता-पायजामा में नजर आए और एयरपोर्ट से सीधा वाहनों के काफिले के साथ राम मंदिर के लिए रवाना हुए। राम मंदिर पहुंचकर उन्होंने रामलला के दर्शन किए और मंदिर की भव्यता की सराहना की। वे करीब 40 मिनट तक मंदिर परिसर में रहे और मंदिर निर्माण की प्रक्रिया की जानकारी ली। राम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट के पदाधिकारियों ने एरॉल मस्क और उनकी बेटी का विधिवत स्वागत कर उन्हें प्रसाद भी प्रदान किया।

राम मंदिर दर्शन के बाद एरॉल मस्क ने हनुमानगढ़ी जाकर हनुमानजी के दर्शन किए। उन्होंने हनुमानगढ़ी के महंत और पुजारियों से भी मुलाकात की। इस अवसर पर पुजारी हेमंत दास ने उन्हें विधिवत दर्शन और पूजन कराया।

ये भी पढ़ें:

मोटिवेशनल स्पीकर डॉ. विवेक बिंद्रा ने बताया कि एरॉल मस्क भारत की आध्यात्मिक यात्रा पर हैं। उन्होंने कहा, “अयोध्या भगवान श्रीराम की जन्मभूमि है। एरॉल मस्क और उनकी बेटी एलेक्जेंड्रा को साथ लेकर हम यहां आए हैं। आज प्रभु श्रीराम के दर्शन किए, कल दिल्ली में इस्कॉन मंदिर में भगवान श्रीकृष्ण के दर्शन करेंगे। पूरा विश्व आज श्रीराम की शरण में आ रहा है।”

Advertisement

एरॉल मस्क की यात्रा के मद्देनजर उनकी सुरक्षा के लिए विशेष इंतजाम किए गए। अयोध्या एयरपोर्ट से राममंदिर तक थ्री-लेयर सिक्योरिटी का इंतजाम किया गया। ड्रोन और CCTV से निगरानी की गई। जिला प्रशासन और पुलिस के अधिकारी भी उनके साथ मौजूद रहे।

ये भी पढ़ें  सीएम योगी ने सुनीं लोगों की समस्याएं, बोले... अधिकारियों का गैर-जिम्मेदाराना रवैया बर्दाश्त नहीं

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

Back to top button
Secret Link