Jammu & Kashmir

आतंक के खिलाफ जम्मू-काश्मीर में बड़ा एक्शन, NIA ने 32 जगहों पर की छापेमारी

श्रीनगर, 5 जून 2025

पहलगाम हमले के बाद से लगातार जारी आतंकादियों के खिलाफ कार्य़वाही में अब गुरूवार को NIA ने आतंकी फंडिंग से जुड़े मामले में बड़ी कार्य़वाही की है। कश्मीर घाटी में राष्ट्रीय जाँच एजेंसी ने कुलगाम, कुपवाड़ा, सोपोर और बारामूला के कई इलाकों कई स्थानों पर छापे मारे। वहीं जानकारी के लिए अधिकारियों ने बताया कि ये छापे आतंकवाद के वित्तपोषण और साजिश मामले की चल रही जांच का हिस्सा हैं।

पुलिस और सीआरपीएफ की सहायता से एनआईए के अधिकारियों ने शोपियां जिले के रेबन क्षेत्र, कुलगाम जिले के नीलदूरा और चक-ए-चोलंद, पुलवामा जिले के मंजगाम, देवसर, सोनीगाम और बुगाम, बारामुल्ला जिले के सोपोर और कुपवाड़ा जिले में कई स्थानों पर छापे मारे। रिपोर्टों के अनुसार एनआईए की छापेमारी जम्मू-कश्मीर में 32 स्थानों पर चल रही है। सूत्रों ने बताया कि विभिन्न आतंकवादी संगठनों के सक्रिय कार्यकर्ताओं (ओजीडब्ल्यू) के खिलाफ आतंकी साजिश के मामले में तलाशी ली जा रही है।

केंद्र शासित प्रदेश में हुए कुछ जघन्य आतंकी हमलों समेत सभी हाई-प्रोफाइल अपराधों की जांच एनआईए द्वारा की जा रही है। पहलगाम के बैसरन मैदान में लश्कर-ए-तैयबा (एलईटी) संगठन द्वारा 22 अप्रैल को किए गए आतंकी हमले की भी एनआईए द्वारा जांच की जा रही है।

ये भी पढ़ें:

 

Advertisement

 

ये भी पढ़ें  जम्मू-कश्मीर : डोडा और उधमपुर में आतंकी साजिश रच रहे 2 आतंकी सहयोगी गिरफ्तार, आतंकियों से सोशल मीडिया से साधते थे संपर्क

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

Back to top button
Secret Link