Chhattisgarh

छत्तीसगढ़ के बीजापुर में बड़ी कार्यवाही, 50 लाख का इनामी प्रमुख माओवादी लीडर ढेर

बीजापुर, 5 जून 2025

छत्तीसगढ़ के बीजापुर में एक बाऱ फिर सुरक्षाबलों को एक बड़ी कामयाबी मिली है। यहां राष्ट्रीय उद्यान क्षेत्र के जंगलों में माओवादियों और सुरक्षा बलों के बीच हुई भीषण मुठभेड़ में एक प्रमुख माओवादी नेता मारा गया है।

जानकारी अनुसार शीर्ष नक्सली नेता नर सिंहाचलम उर्फ ​​सुधाकर तेलंगाना, छत्तीसगढ़ और महाराष्ट्र में सक्रिय सर्वाधिक वांछित माओवादी नेताओं में से एक था। उसके सिर पर 50 लाख रुपए का इनाम था। सुरक्षाबलों ने घटनास्थल से स्वचालित हथियार भी बरामद किए गए हैं। वहीं अधिकारियों ने बताया कि अभी डीआरजी, कोबरा और एसटीएफ समेत संयुक्त बल अभियान जारी रखे हुए हैं।

सुधाकर की हत्या पिछले महीने हुई एक अन्य मुठभेड़ में बसवराजू के मारे जाने के बाद हुई है, जब सुरक्षा बलों ने बस्तर और अबूझमाड़ को अपने नियंत्रण में लेने के लिए बड़े पैमाने पर अभियान चलाया था। नारायणपुर-बीजापुर सीमा पर 50 घंटे से अधिक समय तक चली मुठभेड़ हुई। बता दे कि पिछले महीने के अंत तक कई अन्य माओवादियों ने भी आत्मसमर्पण कर दिया है।

ये भी पढ़ें:

बीजापुर जिले में 24 माओवादियों ने आत्मसमर्पण कर दिया, जिनमें से 14 पर कुल 28.50 लाख रुपये का इनाम था। केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने कहा है, “ऑपरेशन ब्लैक फॉरेस्ट के पूरा होने के बाद छत्तीसगढ़, तेलंगाना और महाराष्ट्र में 54 नक्सलियों को गिरफ्तार किया गया है और 84 नक्सलियों ने आत्मसमर्पण किया है। मोदी सरकार 31 मार्च 2026 से पहले नक्सलवाद को खत्म करने के लिए संकल्पबद्ध है।”

Advertisement

ये भी पढ़ें  छत्तीसगढ़ : सेक्स सीडी मामले में पूर्व सीएम बघेल को बड़ी राहत, सबूतों के अभाव के चलते CBI कोर्ट ने किया बरी

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

Back to top button
Secret Link