National

मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता को जान से मारने की धमकी देने वाला गिरफ्तार

गाजियाबाद, 7 जून 2025

दिल्ली की मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता को जान से मारने की धमकी देने वाले आरोपी को दिल्ली पुलिस ने गाजियाबाद से गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी ने पुलिस को बताया कि वह शराब के नशे में था जब उसने यह धमकी भरा कॉल किया था। हालांकि पुलिस मामले की गंभीरता को देखते हुए उसकी बात पर संदेह कर रही है और पूरी जांच कर रही है।

यह धमकी कॉल गाजियाबाद पुलिस थाने के 112 नंबर पर की गई थी। धमकी देने के बाद आरोपी ने अपना फोन बंद कर दिया था। पुलिस और गाजियाबाद पुलिस दोनों मिलकर कॉल करने वाले की तलाश में जुटी थीं। गिरफ्तार आरोपी ने पूछताछ में बताया कि वह एलएलबी की पढ़ाई कर चुका है, लेकिन पत्नी के घर छोड़ जाने के बाद मानसिक रूप से परेशान हो गया था और इसी तनाव में उसे शराब की लत लग गई। पुलिस के मुताबिक आरोपी के पास कई नकली आईडी कार्ड भी मिले हैं, जिससे मामले की गंभीरता और बढ़ जाती है।

पुलिस ने यह भी बताया कि मुख्यमंत्री को धमकी भरे कॉल से कुछ दिन पहले उद्योग भवन और निर्माण भवन को बम से उड़ाने की धमकी वाला ईमेल भी मिला था। इसके बाद से पुलिस और प्रशासन सतर्क हैं।

ये भी पढ़ें:

पुलिस की जांच जारी है और जब तक पूरी जानकारी नहीं मिलती, तब तक आरोपी की बातों को सच मानना मुश्किल है। पुलिस का मानना है कि आरोपी गुमराह करने की कोशिश कर सकता है। मामले की गहन जांच के बाद ही आगे की कार्रवाई होगी।

ये भी पढ़ें  Greater Noida News: पहले गंध फैली, फिर धधक उठी AC बस, 9 यात्री जिंदा जले, ड्राइवर व कंडक्टर गिरफ्तार

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

Back to top button
Secret Link