Uttar Pradesh

वाराणसी : सारनाथ में मंत्री ने किया महाराजा सुहेलदेव स्मृति द्वार का लोकार्पण

अंशुल मौर्य

वाराणसी, 11 जून 2025:

यूपी के स्टांप एवं न्यायालय पंजीयन शुल्क राज्य मंत्री (स्वतंत्र प्रभार) रविन्द्र जायसवाल ने मंगलवार को सारनाथ के हवेलिया चौराहे पर महाराजा सुहेलदेव स्मृति द्वार का लोकार्पण किया। विधायक निधि से निर्मित यह स्मारक द्वार 11वीं सदी के वीर योद्धा महाराजा सुहेलदेव की शौर्यगाथा को अमर करता है।

इस दौरान मंत्री जायसवाल ने कहा कि महापुरुषों का सम्मान अब केवल पुस्तकों तक सीमित नहीं रह गया है। योगी सरकार ने महाराजा सुहेलदेव जैसे राष्ट्रनायकों को उचित सम्मान देकर उनकी गौरवगाथा को जन-जन तक पहुंचाया है। यह मोदी-योगी सरकार की प्रतिबद्धता का प्रमाण है कि उपेक्षित नायकों को उनका यथोचित स्थान मिल रहा है।

ये भी पढ़ें:

मालूम हो कि श्रावस्ती नरेश महाराजा सुहेलदेव ने वर्ष 1034 में बहराइच के युद्ध में विदेशी आक्रमणकारी गाजी सैयद सालार मसूद को पराजित कर भारतीय संस्कृति और अस्मिता की रक्षा की थी। उनकी वीरता ऐतिहासिक ग्रंथों में सुविदित है। कार्यक्रम के दौरान एमएलसी हंसराज विश्वकर्मा, मंडल अध्यक्ष अतुल सिंह सहित तमाम लोग उपस्थित रहे।

Advertisement

ये भी पढ़ें  फर्जी मरीज, नकली रिपोर्ट : गोरखपुर में हेल्थ इंश्योरेंस फ्रॉड का पर्दाफाश, अस्पताल संचालक व पार्टनर अरेस्ट

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

Back to top button
Secret Link