Uttar Pradesh

पुलिस ने सुलझाया प्रेमी युगल का विवाद… थाने के मंदिर में हुई शादी, दरोगा-सिपाही बने गवाह

रायबरेली, 11 जून 2025:

यूपी के रायबरेली जिले के गदागंज थाना परिसर में मंगलवार को एक अनोखी शादी देखने को मिली, जहां एक प्रेम कहानी ने मंदिर में सात फेरों के साथ नया मोड़ ले लिया। थाने में पुलिसकर्मी गवाह बने और परिवारजनों की मौजूदगी में प्रेमी युगल ने विवाह रचाया।

जानकारी के मुताबिक लालगंज क्षेत्र के लोदीपुर उतरावां गांव श्याम दुलारी और गदागंज क्षेत्र के धीरनपुर गांव निवासी शिव कुमार के बीच कई वर्ष से प्रेम संबंध था। युवती का आरोप था कि शिव कुमार ने विवाह का वादा किया था, लेकिन बाद में मुकर गया। इस पर श्याम दुलारी ने गदागंज थाने में शिकायत दर्ज कराई।

मामले की गंभीरता को देखते हुए थाना प्रभारी बालेंदु गौतम ने जांच शुरू की और दोनों पक्षों को थाने बुलाया। बातचीत के बाद दोनों परिवारों की सहमति बनी और प्रेमी युगल ने थाना परिसर स्थित मंदिर में शादी करने का फैसला लिया।

ये भी पढ़ें:

थाना प्रभारी के मुताबिक ने दोनों की आपसी सहमति से विवाह संपन्न हुआ है। इस मौके पर युवती के पिता रामकुमार, युवक के पिता राम सुमेर व अन्य लोग भी मौजूद रहे। थाने में शादी इलाके में चर्चा का विषय बन गई है। शादी की तस्वीरें सोशल मीडिया पर वायरल हो रही हैं।

ये भी पढ़ें  अपनी दुकान खोलो और बनो अपना खुद का बॉस, यूपी सरकार की इस योजना के बारे में जानिए पूरी डिटेल...

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

Back to top button