Business

बाजार में ब्लैक थर्सडे!….. प्लेन क्रैश की खबरों और ग्लोबल अनिश्चितता ने बाजार को डुबोया

मुंबई,12 जून 2025:

भारतीय शेयर बाजार गुरुवार, 12 जून को भारी गिरावट के साथ बंद हुए। दिन की शुरुआत में मामूली बढ़त के बाद दोपहर बाद बाजार में तेज गिरावट देखी गई। बीएसई सेंसेक्स 823 अंक गिरकर 81,691.98 पर बंद हुआ, जबकि एनएसई निफ्टी 253 अंक टूटकर 24,888.20 के स्तर पर आ गया। इस गिरावट के साथ निफ्टी में छह दिन से जारी तेजी का सिलसिला थम गया।

इस भारी गिरावट से निवेशकों की संपत्ति में करीब 6.15 लाख करोड़ रुपये की कमी आई। बीएसई में लिस्टेड कंपनियों का कुल मार्केट कैप 455.57 लाख करोड़ रुपये से घटकर 449.42 लाख करोड़ रुपये रह गया।

बाजार की गिरावट के पीछे कई कारण रहे—कमजोर ग्लोबल संकेत, ईरान-इजरायल तनाव की आशंका और कच्चे तेल के दाम में तेजी। इसके अलावा कारोबार के अंत में अहमदाबाद एयरपोर्ट पर एयर इंडिया की प्लेन क्रैश की खबरों ने एयरलाइन, होटल और ट्रैवल कंपनियों के शेयरों को प्रभावित किया।

ये भी पढ़ें:

सेंसेक्स के 30 में से 27 शेयर लाल निशान में बंद हुए। टाटा मोटर्स का शेयर 2.89% गिरकर सबसे बड़ा लूजर रहा। टाइटन, पावर ग्रिड और टाटा स्टील में भी 2% से अधिक की गिरावट दर्ज की गई।

Advertisement

ये भी पढ़ें  Burning Train बनी राजधानी एक्सप्रेस, AC कोच में भीषण आग... मौत के मुंह से ऐसे निकले 68 यात्री

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

Back to top button
Secret Link