CrimeUttar Pradesh

मैगी पार्टी करने वाले चोरों से मुठभेड़, सरगना को गोली मारकर पकड़ा, 7 साथी भी दबोचे

लखनऊ, 20 जून 2025:

यूपी की राजधानी में गाजीपुर थाना क्षेत्र के इंदिरानगर में चोरी के बाद उसी घर मे मैगी खाने वाले गिरोह को आज पुलिस ने धर दबोचा। इस गिरोह का सरगना हिमांशु पैर में गोली लगने से घायल हो गया है। वहीं उसके सात अन्य साथी भी गिरफ्तार कर लिए गए हैं।

इंदिरानगर के सी ब्लॉक में हुई थी चोरी की घटना

बता दें कि इंदिरानगर के सी-ब्लॉक में रहने वाले भूपाल सिंह बसेरा तबियत खराब होने के कारण इलाज के लिए पत्नी के साथ दिल्ली बेटे के पास चले गए थे। आठ जून को उनके जाने के बाद घर बंद पड़ा था। पड़ोस में रहने वालीं दीपा बिष्ट ने सोमवार को उनके घर की लाइट जलती देखी। घर उनके जिम्मे था इसलिए उन्होंने अंदर जाकर देखा तो सारा सामान बिखरा पड़ा था। गहने व तमाम सामान गायब था। बेड पर प्लेट में मैगी बची हुई पड़ी थी। दीपा ने गृहस्वामी भूपाल सिंह को जानकारी देकर पुलिस को भी घटना की सूचना दी थी।

ये भी पढ़ें:

सर्वोदयनगर के पास पुलिस ने की धरपकड़

गाजीपुर पुलिस ने केस दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी। इसी दौरान जानकारी मिली चोरों का गिरोह सर्वोदयनगर मजार के पास मौजूद हैं। बताया गया कि चोरी के माल का बंटवारा किया जा रहा है। पुलिस टीम ने शुक्रवार की सुबह यहां घेराबंदी कर ली। इस दौरान चोरों ने टीम पर फायरिंग की। पुलिस के जवाबी फायर में एक चोर के पैर में गोली लगी। इसके बाद पुलिस ने सभी को घेर कर गिरफ्तार कर लिया। गाजीपुर पुलिस के मुताबिक घायल हुआ चोर तकरोही निवासी हिमांशु उर्फ संजू ही गिरोह का सरगना है। उसे हॉस्पिटल में भर्ती कराया गया है। उसके 7 अन्य साथी भी गिरफ्तार किए गए है। इनसे पूछताछ की जा रही है।

ये भी पढ़ें  वक्फ बिल को लेकर चंद्रबाबू और नीतीश कुमार पर भड़के ओवैसी, कहा – मुसलमान इन्हें कभी माफ नहीं करेंगे

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

Back to top button
Secret Link