CrimeUttar Pradesh

24 घंटे में दो मुठभेड़… जानलेवा हमला व चोरी कर फरार आरोपियों को गोली मारकर पकड़ा

मयंक चावला

आगरा, 21 जून 2025:

यूपी के आगरा जिले की कमला नगर व शमशाबाद थाने की पुलिस ने आपराधिक मामलों में फरार चल रहे दो आरोपियों को मुठभेड़ में गिरफ्तार कर लिया है। दोनों के पैर में गोली लगी घायल होकर गिरते ही पुलिस ने इन्हें धर दबोचा। दोनों को अस्पताल में भर्ती करा दिया गया।

आगरा के थाना कमला नगर के तेज नगर क्षेत्र में गुरुवार को घर के बाहर बैठे अमित नामक युवक को गोली मार दी गई थी। इस जानलेवा हमले की वारदात के पुलिस ने 24 घंटे के भीतर मुख्य आरोपी एल्विस को मुठभेड़ में गिरफ्तार कर लिया। एसीपी छत्ता पीयूष कांत ने बताया कि गोलीकांड में कल 6 आरोपी नामजद हुए थे। एल्विस इसका मुख्य आरोपी था। खोजबीन में लगी टीमों को मुखबिर ने सूचना दी कि आरोपी आगरा से बाहर जाने की फिराक में घूम रहा है। सूचना मिलते ही पुलिस एल्विस की घेरा बंदी कर ली। पुलिस ने जैसे ही एल्विस को रोकने की कोशिश की तो एलविश ने पुलिस पर फायरिंग शुरू कर दी। जवाबी फायरिंग में एल्विस के पैर में गोली लगी।

ये भी पढ़ें:

थाना शमशाबाद पुलिस और सर्विलांस टीम की संयुक्त कार्रवाई में आमना सामना मनोज नामक शातिर चोर से हो गया। एसीपी गिरीश कुमार ने बताया कि इरादत नगर की तरफ से एक टाटा मैक्स आ रही थी। जिसे पुलिस ने रुकने का इशारा किया लेकिन वह नहीं रुका। पुलिस ने घेरा बंदी कर उसे रोक लिया। इसी दौरान मैक्स में बैठे बदमाशों ने पुलिस पर फायरिंग कर दी। पुलिस ने जवाबी फायरिंग मे थाना बाह निवासी मनोज नामक शातिर बदमाश के पैर में गोली लग गई। पुलिस ने उसे हिरासत में ले लिया। पुलिस ने मैक्स वाहन जब्त कर लिया है। उस पर चोरी का माल लदा मिला है।

ये भी पढ़ें  नमो भारत स्टेशन पर फिर बजेगा सुरों का साज़, लौट आया "म्युज़िकल फ्राइडे" सीज़न 2

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

Back to top button
Secret Link