Uttar Pradesh

दो बंदरों को लील गया अजगर!……ग्रामीणों ने घेरा, वन विभाग ने किया रेस्क्यू ,वीडियो वायरल

अनमोल शर्मा

बागपत,23 जून 2025:

बागपत जनपद के हिंडन नदी किनारे स्थित घिटोली गांव में उस वक्त हड़कंप मच गया जब ग्रामीणों ने एक विशालकाय अजगर को दो बंदरों को निगलते हुए देखा। बताया जा रहा है कि अजगर करीब 15 फीट लंबा था। पहले उसने एक बंदर को निगला और कुछ ही देर में दूसरा बंदर भी उसका शिकार बन गया। यह नजारा देखकर ग्रामीण हैरान रह गए और बड़ी संख्या में मौके पर जुट गए।

सूचना मिलते ही वन विभाग की रेस्क्यू टीम मौके पर पहुंची। अजगर को पकड़ने की पूरी प्रक्रिया का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया है। वीडियो में देखा जा सकता है कि ग्रामीणों की मदद से टीम किस तरह अजगर को काबू में करती है। अजगर को सुरक्षित पकड़कर उसके पेट से दोनों मृत बंदरों को बाहर निकाला गया, लेकिन उन्हें बचाया नहीं जा सका।

ये भी पढ़ें:

बाद में अजगर को सुरक्षित तरीके से जंगल में छोड़ दिया गया। इस पूरी घटना को देखने के लिए बड़ी संख्या में लोग जमा हो गए थे। वन विभाग ने बताया कि गर्मी में पानी और शिकार की तलाश में अजगर आबादी की ओर आते हैं। ग्रामीणों से सतर्कता बरतने की अपील की गई है।

ये भी पढ़ें  लखनऊ: एमपी-एमएलए कोर्ट में हाजिर हुए नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी...मुचलके पर मिली जमानत

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

Back to top button
Secret Link