CrimeUttar Pradesh

इटावा: कथावाचक की जाति पूछकर पिटाई! सिर मुंडवाया और पैरों में रगड़वायी नाक

अशरफ अंसारी

इटावा, 23 जून 2025:

यूपी के इटावा जिले के बकेवर थाना क्षेत्र स्थित दादरपुर गांव में भागवत कथा के दौरान कथावाचक मुकुट मणि सिंह यादव के साथ जातिगत आधार पर अमानवीय बर्ताव किए जाने का सनसनीखेज मामला सामने आया है। आरोप है कि कथा के आयोजक पप्पू बाबा ने कथावाचक की जाति पूछी और यादव होने पर अपमानित किया। इसके बाद कथावाचक पर हमला कर दिया गया।

जाति पूछने पर भड़का विवाद

ये भी पढ़ें:

पीड़ित मुकुट मणि के अनुसार, वे 21 से 27 जून तक कथा करने के लिए गांव में आए थे। कथा के दौरान पप्पू बाबा, अतुल, मनीष, डीलर और करीब 50 अन्य लोगों ने कथावाचक और उनके साथी संत सिंह यादव को घेरकर पीटा, बाल काटे और सिर मुंडवा दिया। इतना ही नहीं, कथावाचक को गांव की महिला यजमान के पैरों में नाक रगड़ने को मजबूर किया गया। उनके वादक श्याम की भी पिटाई हुई और हारमोनियम तोड़ दिया गया।

Advertisement

पुलिस में शिकायत, जांच जारी

पीड़ितों ने इस मामले की शिकायत एसएसपी से की है और आरोपियों के खिलाफ कोतवाली में तहरीर दी है। वरिष्ठ अधिकारी बृजेश कुमार श्रीवास्तव ने बताया कि मामले की जांच गंभीरता से की जा रही है और जल्द ही कार्रवाई की जाएगी। फिलहाल किसी की गिरफ्तारी नहीं हुई है।

ये भी पढ़ें  यूपी पुलिस सिपाही परीक्षा हुई शुरू,17,800 अभ्यर्थी मेरठ में पहली पाली में दे रहे हैं परीक्षा।

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

Back to top button
Secret Link