CrimeUttar Pradesh

गोरखपुर : बारात में गए युवक की चाकू से गोदकर हत्या

हरेंद्र दुबे

गोरखपुर, 8 मार्च 2025:

गोरखपुर जनपद के गोला क्षेत्र के खिरकिटा गांव में एक युवक की चाकू से गोदकर हत्या कर दी गई। मृतक की पहचान खिरकिटा दूबे गांव निवासी 24 वर्षीय सत्यम कुमार के रूप में हुई है।

सत्यम का शव गांव के सरकारी ट्यूबवेल के पास शनिवार को स्थानीय लोगों ने पड़ा देखा, जिसके बाद पुलिस को सूचना दी गई। मौके पर पहुंची पुलिस की छानबीन में पता चला कि सत्यम के गले और पैरों पर चोट के गंभीर निशान हैं।

ये भी पढ़ें:

परिजनों के अनुसार सत्यम शुक्रवार रात बगल के गांव में आई बारात में नाच देखने गया था। रात करीब 8 बजे परिजनों से आखिरी बार उसकी बात हुई थी। उसने सुबह तक घर लौटने की बात कही थी लेकिन शनिवार को उसका शव मिलने से परिवार में कोहराम मच गया। पुलिस स्थानीय लोगों से पूछताछ करने के साथ हत्या के पीछे की वजह की पड़ताल कर रही है।

ये भी पढ़ें  फायरिंग का वीडियो बनाने वाले बदमाश का क्रिमिनल साथी मुठभेड़ में गिरफ्तार

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

Back to top button
Secret Link