Uttar Pradesh

UP : आरपीएफ इंस्पेक्टर व हेड कांस्टेबल 40 हजार की रिश्वत लेते गिरफ्तार, सीबीआई की टीम ने दबोचा

अंबेडकरनगर, 28 जून 2025:

यूपी के अंबेडकरनगर जिले में रेलवे फाटक से ट्रैक्टर-ट्रॉली की टक्कर के मामले को रफा-दफा करने के एवज में रिश्वत मांग रहे अकबरपुर आरपीएफ इंस्पेक्टर जीएस गौतम को सीबीआई की स्पेशल एंटी करप्शन टीम ने शुक्रवार शाम रंगे हाथों गिरफ्तार कर लिया। इंस्पेक्टर के साथ हेड कांस्टेबल हरेंद्र सिंह और एक बिचौलिया कमलेश कुमार सोनकर को भी हिरासत में लिया गया है।

सीबीआई टीम ने देर रात अयोध्या स्थित इंस्पेक्टर के घर पर भी छापेमारी की। जानकारी के अनुसार कुछ दिन पहले रेलवे फाटक से एक ट्रैक्टर-ट्रॉली टकरा गई थी। इस मामले में कार्रवाई से बचाने के लिए आरपीएफ इंस्पेक्टर ने ट्रॉली मालिक से 60 हजार रुपये की रिश्वत मांगी थी। आर्थिक तंगी की दुहाई देते हुए पीड़ित ने 50 हजार रुपये में मामला निपटाने की बात तय की थी, जिसमें से 10 हजार रुपये वह पहले ही दे चुका था। लेकिन बाकी 40 हजार रुपये देने से पहले उसने सीबीआई से शिकायत कर दी।

सीबीआई की टीम ने जाल बिछाकर शुक्रवार को पैसे लेते हुए इंस्पेक्टर को रंगे हाथों पकड़ लिया। मामले की सूचना रेलवे के वरिष्ठ अधिकारियों को भी दी गई, जिसके बाद एसीएस वाराणसी बीपी सिंह ने अकबरपुर पहुंचकर स्थिति का जायजा लिया। प्रकरण की गंभीरता को देखते हुए मामले की जांच सीबीआई के अधीन जारी है।

ये भी पढ़ें:
Advertisement

ये भी पढ़ें  महाकुंभ 2025: महानिर्वाणी अखाड़ा से शुरू होगा महाकुंभ का पहला अमृत स्नान

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

Back to top button
Secret Link