CricketSports

स्मृति मंधाना ने बनाया ऐतिहासिक रिकॉर्ड, ऐसा करने वाली पहली भारतीय महिला क्रिकेटर बनी

नई दिल्ली, 29 जून 2025

भारतीय महिला क्रिकेट टीम स्टार सलामी बल्लेबाज स्मृति मंधाना ने अपनी लाजबाव बैटिंग से इतिहास रच दिया है। मंधाना ने क्रिकेट इतिहास में एक दुर्लभ उपलब्धि हासिल की है। ​​शनिवार को इंग्लैंड के खिलाफ ट्रेंट ब्रिज में पहले टी20 मैच खेलते हुए शतक लगाने के बाद मंधाना तीनों अंतरराष्ट्रीय प्रारूपों- टेस्ट, वनडे और टी20 में शतक बनाने वाली पहली भारतीय महिला क्रिकेटर बन गईं है।

मंधाना ने इंग्लैंड के गेंदबाजों पर पूरी तरह से हावी होकर मात्र 62 गेंदों में 15 चौकों और 3 छक्कों की मदद से 112 रन बनाए और प्रशंसकों को मंत्रमुग्ध कर दिया। यह उनके टी20 अंतरराष्ट्रीय करियर का पहला शतक था। इस प्रदर्शन ने उन्हें दुनिया के सबसे प्रतिभाशाली क्रिकेटरों में स्थान दिलाया।

स्मृति की शानदार पारी और उनकी शानदार गेंदबाजी की बदौलत भारत ने निर्धारित 20 ओवर में 5 विकेट खोकर 210 रन का विशाल स्कोर खड़ा किया। यह टी20 अंतरराष्ट्रीय मैचों में इंग्लैंड के खिलाफ भारतीय महिला टीम का अब तक का सबसे बड़ा स्कोर है।

ये भी पढ़ें:

तीनों फॉर्मेट में शतक लगाने वाली खिलाड़ी : 

Advertisement
  • हीथर नाइट
  • टैमी ब्यूमोंट
  • लौरा वोल्वार्ड्ट
  • बेथ मूनी
  • स्मृति मंधाना

 

ये भी पढ़ें  IPL से पहले KKR को लगा बड़ा झटका, चोट के चलते तेज गेंदबाज उमरान मलिक हुए टीम से बाहर

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

Back to top button
Secret Link