CrimeUttar Pradesh

जेल से जमानत पर छूटा था… मासूम से किया दुष्कर्म, पुलिस ने पैर में गोली मारकर दबोचा

कासगंज, 4 जुलाई 2025:

यूपी के कासगंज जिले में रेप व हत्या के मामले में जेल से जमानत पर बाहर आए आरोपी ने एक अन्य मासूम को शिकार बनाया। ग्रामीणों ने बच्ची को बचा लिया लेकिन युवक फरार हो गया। पुलिस ने उसे खोज निकाला और घेराबंदी कर उसे दबोच लिया। आरोपी को पैर में में गोली लगी है।

घटना कासगंज जिले के गंजडुंडवारा क्षेत्र के एक गांव में 7 वर्षीय बच्ची के साथ हुई। यहां संजीव सोलंकी नामक युवक ने उसे भुट्टा खिलाने का लालच दिया। उसे जाल में फंसा कर मक्के के खेतों की ओर ले गया। यहां उसके साथ दुष्कर्म किया। गुरुवार की सुबह लगभग 11 बजे का समय होने की वजह से खेतों के आसपास कुछ दूरी पर ग्रामीण भी मौजूद थे। बच्ची का शोर सुनकर ग्रामीण दौड़ पड़े तो संजीव भाग निकला।

परिजन व ग्रामीण बच्ची को लेकर थाने आये। यहां बच्ची को मेडिकल टेस्ट के लिए भेजकर केस दर्ज कर लिया गया। टीमें आरोपी संजीव की खोज में लग गईं। बीती रात अल्लेपुर गोरहा नहर पुल के पास संजीव को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया। उसे पकड़ कर गाड़ी में बिठाया जा रहा था तभी एक सिपाही को धक्का देकर वो भागने लगा। पुलिस ने निशाना साधकर उसके पैर में गोली मार दी। उसे हॉस्पिटल में भर्ती कराया गया है।

ये भी पढ़ें:

पूछताछ में पता चला कि संजीव सोलंकी ने एक साल पूर्व सहावर थाना क्षेत्र में एक बालिका के साथ दुष्कर्म किया था। इसके बाद उसकी हत्या भी कर दी थी। जेल जाने के बाद इधर 5 महीने से वो बाहर जमानत पर इधर उधर घूम रहा था। संजीव नशे का आदी था इसलिए 3 साल पहले उसकी पत्नी भी उसे छोड़ कर चली गई थी।

ये भी पढ़ें  मां की डांट से नाराज होकर 16 वर्षीय बेटी ने की आत्महत्या, सुसाइड नोट में लिखा - सभी खुश रहें, मैं जा रही हूं

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

Back to top button