CrimeMaharashtra

महाराष्ट्र : 14 वर्षीय नाबालिक लड़की की शादी कराने के आरोप में  परिजनों के खिलाफ मामला दर्ज

छत्रपति संभाजीनगर, 7 मार्च 2025

महाराष्ट्र के अहिल्यानगर जिले में इस साल जनवरी में 14 वर्षीय एक लड़की की शादी 25 वर्षीय एक व्यक्ति से कराने के मामले में उसके परिजनों के खिलाफ मामला दर्ज किया गया है। पुलिस ने मामले में बताया कि  चिकलथाना पुलिस थाने के प्रभारी रविकिरण दरवड़े ने बताया कि शादी एक जनवरी को शेवगांव में हुई।

दरवड़े ने कहा, “उसने यहां देवलाई इलाके में अपने वैवाहिक घर में रहने से इनकार कर दिया और 4 मार्च को पुलिस से संपर्क किया। राज्य सामाजिक न्याय विभाग की बाल कल्याण समिति की मदद से उसका बयान दर्ज किया गया। उसने बताया कि उसके माता-पिता नहीं हैं और उसके दादा-दादी ने उसकी शादी 25 वर्षीय व्यक्ति से करा दी थी।” उन्होंने कहा, “हमने उसके परिजनों के खिलाफ बाल विवाह निषेध अधिनियम और उसके पति के खिलाफ यौन अपराधों से बच्चों का संरक्षण अधिनियम के तहत मामला दर्ज किया है। चूंकि विवाह शेवगांव पुलिस थाने में हुआ था, इसलिए मामला शेवगांव पुलिस को सौंप दिया गया है।”

ये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें  ICC क्रिकेटर ऑफ द ईयर 2024 चुने गये जसप्रित बुमरा, इन दिग्गजों को पछाड़ जीता खिताब।

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

Back to top button
Secret Link