Uttar Pradesh

13 साल पहले हुई शादी…मासूम बच्चों व पति को छोड़ प्रेमी संग पत्नी फरार, जेवर-कैश भी ले गई

इटावा, 7 जुलाई 2025:

यूपी के इटावा जिले के ऊसराहार थाना क्षेत्र में एक महिला पर शादी के 13 साल बाद इश्क का ऐसा भूत सवार हुआ कि वो दो बच्चों को छोड़कर प्रेमी संग फरार हो गई। वो घर मे रखे लाखों के जेवर व कैश भी समेट ले गई। पुलिस ने फिलहाल गुमशुदगी का मामला दर्ज किया है।

ऊसराहार थाना क्षेत्र के एक गांव में रहने वाली महिला लंबे समय से अपने प्रेमी के साथ इश्क फरमा रही थी। 13 साल पहले यहां शादी होने के बाद पति के साथ रहकर भी आशिकी चलती रही। इस दौरान उसके दो बच्चे भी हुए। पति जिले से बाहर जाकर काम करता था इसी के सहारे परिवार की जीविका चलाता था। उसके घर से आने जाने का फायदा पत्नी उठाती रही।

इसी बीच मौका पाकर वो प्रेमी संग निकल भागी। पति घर लौटा तो बच्चे अकेले मिले। घर मे रखे लगभग 8 लाख के जेवर व 10 हजार की नकदी भी गायब थी। आसपास लोगों से जानकारी और कुछ दिन इंतजार कर उसने पुलिस को सूचना दी। पुलिस ने उसकी तहरीर पर गुमशुदगी दर्ज कर ली है। 15 दिन बाद भी पत्नी का कोई सुराग नहीं मिलने पर पति ने अब एसएसपी से गुहार लगाई है।

ये भी पढ़ें:

ये भी पढ़ें  राम मंदिर चढ़ावा घपले पर मुखर बृजभूषण व विधायक बेटे को धमकी, राजस्थान से निकला ये कनेक्शन

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

Back to top button
Secret Link