Uttarakhand

`कुशीनगर में भगवान सूर्य की मूर्ति का होगा जलाभिषेक…सीएम धामी ने रवाना की कलश यात्रा

देहरादून, 11जुलाई,2025:

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने शुक्रवार को सीएम आवास देहरादून से यूपी के कुशीनगर जाने वाले श्रद्धालुओं के जत्थे को रवाना किया। कलश यात्रा में शामिल श्रद्धालु कुशीनगर में भगवान सूर्य की मूर्ति का जलाभिषेक करेंगे।

यूपी के पूर्वांचल में बसे कुशीनगर स्थित भगवान सूर्य की मूर्ति के जलाभिषेक के लिए देश से लगभग 151 पवित्र नदियों का जल एकत्र किया जा रहा है। इसी कड़ी में देवभूमि उत्तराखंड की पवित्र नदियों से भी जल को एकत्र किया गया। श्रद्धालु कलश में इसी जल को लेकर कुशीनगर के लिए रवाना हुए।

ये भी पढ़ें:

उनकी यात्रा का शुभारंभ उत्तराखंड के सीएम आवास से हुआ। यहां ध्वज लहराकर सीएम धामी ने श्रद्धालुओं को शुभकामनाएं देकर रवाना किया। इस दौरान महामंडलेश्वर श्री 1008 डॉ. स्वामी संतोषानंद देव महाराज, पूर्वांचल महोत्सव समिति के अध्यक्ष विनय राय और समिति के कई सदस्य मौजूद रहे।

Advertisement

ये भी पढ़ें  प्रयागराज : बाढ़ पीड़ितों से मिले डिप्टी सीएम केशव प्रसाद... बैठक कर राहत कार्यों का हाल जाना

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

Back to top button
Secret Link