Uttar Pradesh

वाराणसी: अधिवक्ताओं का प्रदर्शन, प्रदेश में प्रोटेक्शन एक्ट लागू करने की रखी मांग

अंशुल मौर्य

वाराणसी, 11 जुलाई 2025:

यूपी के वाराणसी स्थित कलेक्ट्रेट में वकीलों ने प्रदेश में अधिवक्ता प्रोटेक्शन एक्ट को लागू करने की मांग को लेकर शुक्रवार को जोरदार प्रदर्शन किया। अधिवक्ताओं ने अपनी आवाज बुलंद करते हुए सरकार से इस कानून को शीघ्र लागू करने की मांग उठाई।

वरिष्ठ अधिवक्ता और बार काउंसिल ऑफ इंडिया के सदस्य श्रीनाथ त्रिपाठी के साथ-साथ वरिष्ठ अधिवक्ता अनुज यादव के नेतृत्व में हुए इस प्रदर्शन में बड़ी संख्या में वकील शामिल हुए। प्रदर्शनकारियों ने नारेबाजी के साथ अपनी मांगों को दोहराया और अधिवक्ताओं की सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिए इस एक्ट को लागू करने की आवश्यकता पर जोर दिया।

ये भी पढ़ें:

प्रदर्शन की सूचना मिलते ही पुलिस प्रशासन भी सतर्क हो गया। मौके पर भारी पुलिस बल तैनात किया गया ताकि स्थिति नियंत्रण में रहे। प्रदर्शन के बाद अधिवक्ताओं ने अपनी मांगों से संबंधित एक ज्ञापन जिलाधिकारी के प्रतिनिधि को सौंपा, जिसमें अधिवक्ता प्रोटेक्शन एक्ट को तुरंत लागू करने की मांग को प्रमुखता से उठाया गया।

Advertisement

ये भी पढ़ें  राहुल गांधी की सुल्तानपुर कोर्ट में सुनवाई स्थगित, अगली तारीख 11 फरवरी 2025

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

Back to top button
Secret Link