Uttar Pradesh

वाराणसी में पदयात्रा पर निकले अजय राय…सड़कों पर गढ्ढे दिखाए, पुलिस ने दर्ज की एफआईआर

वाराणसी, 11 जुलाई 2025:

यूपी में काशी की सड़कों पर गुरुवार रात कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष अजय राय की अगुवाई में पदयात्रा निकली। इस दौरान अजय राय ने गड्ढों में उतरकर सड़क बनाने वाले गुजरात के ठेकेदारों पर सवाल दागे। इस यात्रा में जलभराव, टूटी सड़कों का जिक्र कर नारेबाजी हुई। पुलिस ने इस मामले में अजय राय सहित 10 नामजद और 50 अज्ञात कांग्रेस कार्यकर्ताओं पर FIR दर्ज की है।

कांग्रेस का यह विरोध मार्च इंग्लिशिया लाइन तिराहे से शुरू होकर साजन तिराहा, रथयात्रा, लक्सा और गोदौलिया होते हुए दशाश्वमेध के चितरंजन पार्क तक पहुंचा। रास्ते में कार्यकर्ताओं ने काशी की बदहाल सड़कों, जलभराव और प्रशासन की नाकामी के खिलाफ नारेबाजी की। पदयात्रा के दौरान अजय राय ने BJP पर जमकर निशाना साधा। उन्होंने कहा, “काशी की सड़कों पर गड्ढे ही गड्ढे हैं, विकास सिर्फ भाषणों में दिखता है।” एक गढ्ढे में उतरकर विरोध जताते हुए उन्होंने PM नरेंद्र मोदी और CM योगी आदित्यनाथ पर झूठे वादों का आरोप लगाया। चितरंजन पार्क के शिविर का एक वीडियो शेयर करते हुए राय ने वहां बिजली, पानी जैसी मूलभूत सुविधाओं के अभाव को उजागर किया। अजय राय ने स्मार्ट सिटी प्रोजेक्ट के तहत बनी नाइट मार्केट पर भी सवाल उठाए। उन्होंने आरोप लगाया कि गरीब पटरी दुकानदारों से पैसे लेकर उन्हें अब बेघर किया जा रहा है।

सिगरा थाने में काशी विद्यापीठ चौकी इंचार्ज विकल शांडिल्य की शिकायत पर यह कार्रवाई हुई, जिसमें सड़क जाम करने और नारेबाजी के आरोप लगाए गए हैं। पुलिस का कहना है कि बिना अनुमति सड़क जाम करने और केंद्र-राज्य सरकार के खिलाफ नारेबाजी से ट्रैफिक बाधित हुआ, जिससे आम लोगों को भारी परेशानी झेलनी पड़ी।

ये भी पढ़ें:
Advertisement

ये भी पढ़ें  लखनऊ के ट्रैफिक 'रोग' का होगा इलाज : जानें क्या है फ्लाईओवर, पार्किंग, वन-वे का मास्टर स्ट्रोक

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

Back to top button
Secret Link