Delhi

दिल्ली में तेज रफ्तार ऑडी कार ने फुटपाथ पर सो रहे लोगों को कुचला, 8 साल के बच्चे समेत पांच लोग घायल

नई दिल्ली, 13 जुलाई 2025

दिल्ली के वसंत विहार में एक बार फिर से तेज रफ्तार का कहर देखने को मिला है। यहां बीते 9 जुलाई की रात को एक तेज रफ्तार ऑडी कार ने फुटपाथ पर सो रहे लोगों को कुचल दिया, जिसमें एक 8 वर्षीय लड़की सहित पांच लोग गंभीर रूप से घायल हो गए।

घायलों की पहचान लाधी (40), उसकी बेटी बिमला (8), उसके पति सबामी उर्फ चिरमा (45) और दंपति राम चंद्र (45) और नारायणी (35) के रूप में हुई है, जो सभी राजस्थान के रहने वाले हैं।

दिल्ली के वसंत विहार इलाके में शिव कैंप के पास हुई यह घटना बुधवार रात करीब 1:45 बजे की बताई जा रही है। घटना के तुरंत बाद, स्थानीय लोगों ने घायलों को अस्पताल पहुँचाया। पुलिस ने बताया कि कार चालक को गिरफ्तार कर लिया गया है और पता चला है कि उसने गाड़ी चलाते समय शराब पी रखी थी।

ये भी पढ़ें:

 

ये भी पढ़ें  आज कर्मयोगी सप्ताह की शुरूआत करेंगे प्रधानमत्रीं, राष्ट्रीय लक्ष्यों संग जुड़ने का उद्देश्य

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button