Delhi

बांग्लादेश में हिंदुओं के उत्पीड़न के खिलाफ विहिप करेगा देशव्यापी प्रदर्शन

नई दिल्ली, 30 नवंबर 2024 :

बांग्लादेश में हिंदुओं पर हो रहे अत्याचार के खिलाफ विश्व हिंदू परिषद और बजरंग दल ने संपूर्ण भारत में विरोध प्रदर्शन करने का निर्णय लिया है। दिल्ली में दो दिसंबर को जंतर मंतर पर प्रदर्शन होगा।

बांग्लादेश में हिंदुओं और अन्य अल्पसंख्यकों पर इस्लामी कट्टरपंथी तत्वों द्वारा किए जा रहे निरंतर हमलों, उत्पीड़न, मंदिर की प्रतिमाओं के ध्वस्तीकरण, हिंदू संपत्तियों व जीवन मूल्यों पर आक्रमणों और संतों की अकारण गिरफ्तारी को लेकर विश्व हिंदू परिषद, बजरंग दल आदि संगठनों ने कड़ा रुख अपनाया है। इसके साथ ही पूरे भारत में विरोध-प्रदर्शन करने का निर्णय लिया है। विहिप ने बांग्लादेश में हिंदू समाज की सुरक्षा और पीड़ितों को न्याय दिलाने के लिए भारतवंशियों व मानवीय जीवन मूल्यों में विश्वास रखने वाले लोगों से प्रदर्शनों में सम्मिलित होने की अपील की है।

ये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें  8वें राष्ट्रीय जल सप्ताह- 2024 के उद्घाटन पर राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू का संबोधन

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

Back to top button
Secret Link