Uttarakhand

उत्तराखंड में ‘ऑपरेशन कालनेमि’ की बड़ी कार्यवाई, 82 फर्जी बाबा गिरफ्तार

देहरादून, 14 जुलाई 2025

उत्तराखंड सरकार द्वारा शुरू किए गए ‘ऑपरेशन कालनेमि’ के जरिए पुलिस ने 34 लोगों को गिरफ्तार किया है जो साधु-संत बनकर लोगों को ठग रहे थे।अधिकारियों ने बताया कि इस अभियान के तहत कुल 82 फर्जी बाबाओं को गिरफ्तार किया गया है। देहरादून के वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक अजय सिंह ने बताया कि धर्म के नाम पर लोगों की आस्था का दुरुपयोग करने वालों के खिलाफ सख्त कार्रवाई करने के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के निर्देशों के मद्देनजर यह अभियान शुरू किया गया है।

सिंह ने बताया कि पिछले तीन दिनों में जिले में 82 लोगों को गिरफ्तार किया गया है और उनके खिलाफ भारतीय दंड संहिता (आईपीसी) की विभिन्न धाराओं के तहत मामले दर्ज किए गए हैं तथा जांच जारी है। सिंह ने कहा कि यह अभियान जारी रहेगा, क्योंकि चारधाम यात्रा और कांवड़ यात्रा के चलते फर्जी बाबा अधिक सक्रिय हो रहे हैं। पुलिस ने बताया कि गिरफ्तार लोगों में बांग्लादेशी नागरिक रुकन रकम उर्फ शाह आलम भी शामिल है, जिसे शुक्रवार को देहरादून जिले के सहसपुर इलाके से गिरफ्तार किया गया।

ये भी पढ़ें  ‘सेवा संकल्प अभियान’ को मिलेगी रफ्तार, बनी रणनीति, कार्यकर्ताओं को संगठन मजबूत करने का दिया मंत्र

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

Back to top button
Secret Link