Uttar Pradesh

लव जेहाद का खुलासा : इटावा में राजकुमार बनकर सलमान ने युवती को भगाया, कराया धर्मांतरण

इटावा, 15 जुलाई 2025:

यूपी के इटावा जिले के भरथना इलाके में लव जेहाद का सनसनीखेज मामला सामने आया है। आरोप है कि एक युवक ने हिंदू नाम और पहचान अपनाकर युवती को प्रेमजाल में फंसाया, उसका धर्मांतरण कराया और फिर निकाह करने का दबाव बनाया। इसकी सूचना पर पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर युवती को मुक्त करा लिया है।

आरोपी गिरफ्तार, युवती हुई मुक्त

भरथना क्षेत्र के एक गांव के रहने वाले व्यक्ति ने पुलिस को बताया कि उसकी बेटी 8 जुलाई को घर से लापता हो गई थी। परिजनों ने 11 जुलाई को गुमशुदगी की रिपोर्ट दर्ज कराई। 12 जुलाई की रात युवती ने फोन कर मां से बात की और सच्चाई बताई। उसने कहा कि वह ‘राजकुमार’ नाम के युवक के साथ गई थी, लेकिन अब उसे पता चला है कि युवक हिंदू नहीं, मुसलमान है। उसका असली नाम सलमान है। युवती ने बताया कि सलमान ने उसका धर्मांतरण कराया है।

ये भी पढ़ें:

माथे पर तिलक और हाथ में बांधता था कलावा

Advertisement

इस शिकायत पर पुलिस ने तत्काल कार्रवाई करते हुए आरोपी को गिरफ्तार कर लिया और युवती को सुरक्षित मुक्त करा लिया। युवक की पहचान सलमान निवासी अहेरीपुर थाना बकेवर के रूप में हुई है। परिजनों का आरोप है कि सलमान ने हिंदू होने का भ्रम पैदा करने के लिए माथे पर तिलक, हाथ में कलावा और काला धागा बांध रखा था, जिसे वह शनिदेव का बताता था। इस तरह युवती का विश्वास जीतकर उसने अपने जाल में फंसा लिया।

धर्मांतरण गैंग से संबंध होने की आशंका

इस मामले में आशंका जताई जा रही है कि आरोपी सलमान का संबंध धर्मांतरण के लिए कुख्यात जमालुद्दीन उर्फ छांगुर गैंग से हो सकता है, जिसे गत दिनों बलरामपुर से गिरफ्तार किया गया था। छांगुर गैंग के औरैया जनपद में सक्रिय होने की जांच भी चल रही है। चूंकि सलमान का गांव अहेरीपुर, औरैया सीमा के पास है और उसका ननिहाल औरैया के बावरपुर में है। ऐसे में इस एंगल से भी पुलिस जांच कर रही है।

ये भी पढ़ें  शाहजहांपुर : लाट साहब के जुलूस के दौरान बवाल, पुलिस ने किया लाठीचार्ज

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

Back to top button
Secret Link