Uttar Pradesh

मिर्जापुर : पुलिस ने मुठभेड़ में 25 हजार के इनामी को सिखाया सबक, पैर में गोली मारकर दबोचा

संतोष देव गिरि

मिर्जापुर, 15 जुलाई 2025:

यूपी के मिर्जापुर जिले में मंगलवार को पुलिस मुठभेड़ के दौरान 25 हजार के इनामी बदमाश पवन बिंद उर्फ गोलू गोली लगने घायल हो गया। पुलिस ने उसे गिरफ्तार कर उपचार के लिए अस्पताल पहुंचाया।

यह मुठभेड़ बीएचयू साउथ कैंपस के पास एक कच्चे रास्ते पर हुई, जहां पुलिस को पवन बिंद के मौजूद होने की सूचना मिली थी। पुलिस द्वारा घेराबंदी किए जाने पर आरोपी ने फायरिंग शुरू कर दी। जवाबी कार्रवाई में उसके पैर में गोली लग गई। उसे तत्काल जिला चिकित्सालय भेजा गया, जहां उसकी हालत सामान्य बताई जा रही है।

ये भी पढ़ें:

मौके से पुलिस ने एक तमंचा, एक कारतूस, एक खोखा और एक चोरी की मोटरसाइकिल बरामद की है। पुलिस के अनुसार पवन बिंद के खिलाफ लूट, छिनैती, चोरी समेत 15 आपराधिक मामले दर्ज हैं।

Advertisement

गौरतलब है कि गत 9 जुलाई को संयुक्त पुलिस टीम ने चोरी और लूट की घटनाओं को अंजाम देने वाले एक गैंग के पांच सदस्यों को गिरफ्तार किया था। पवन बिंद फरार चल रहा था।

ये भी पढ़ें  किसान ने दो किशोरों की हत्या कर परिवार संग उठाया ये खौफनाक कदम...छह लाशें देख दहल उठा गांव

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

Back to top button
Secret Link