Uttar Pradesh

सावन में कांवड़ियों की भीड़ : वाराणसी में लागू हुआ नो व्हीकल जोन, जानिए कौन से मार्ग रहेंगे बंद

अंशुल मौर्य

वाराणसी, 19 जुलाई 2025:

सावन मास के दूसरे सोमवार के अवसर पर वाराणसी में भारी संख्या में कांवड़ियों की आवाजाही को देखते हुए प्रशासन ने खास व्यवस्था लागू की है। शनिवार रात 8 बजे से मंगलवार सुबह 8 बजे तक श्रीकाशी विश्वनाथ धाम की ओर जाने वाले सात प्रमुख मार्गों को नो व्हीकल जोन घोषित किया गया है। इस दौरान बाहरी वाहनों का शहर में प्रवेश भी पूरी तरह प्रतिबंधित रहेगा।

डीसीपी ट्रैफिक अनिल कुमार यादव के मुताबिक चांदपुर चौराहे से मोहनसराय तक किसी भी वाहन का संचालन नहीं होगा। इसके अलावा प्रयागराज-मोहनसराय हाईवे की बाईं लेन को विशेष रूप से कांवड़ियों के लिए आरक्षित किया गया है। भारी वाहनों के प्रवेश पर भी रोक रहेगी, और शहर में आने वाले वाहनों को वैकल्पिक मार्गों से डायवर्ट किया जाएगा।

ये मार्ग घोषित किए गए नो व्हीकल जोन

-बेनिया से रामापुरा, खारी कुंआ, जंगमबाड़ी, गोदौलिया तक।
-गुरुबाग तिराहा से लक्सा होते हुए रामापुरा।
-मैदागिन से गोदौलिया।
-पियरी चौकी से बेनिया तिराहा।
-होटल ब्रॉडवे से अग्रवाल रेडियो, सोनारपुरा, मदनपुरा, गोदौलिया।
-सुजाबाद से भदऊचुंगी, विशेश्वरगंज, मैदागिन।
-लंका से सामने घाट तक।

ये भी पढ़ें  "पति की हत्या: कमलेश और प्रेमी को उम्रकैद, मां संग जेल में रहेंगे 3 बच्चे"

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

Back to top button
Secret Link