Uttar Pradesh

सावन मेला : लखनऊ-अयोध्या हाईवे पर 9 अगस्त तक भारी वाहनों के आवागमन पर रोक

लखनऊ/बाराबंकी, 20 जुलाई 2025:

सावन मेले के मद्देनजर रामनगरी अयोध्या में उमड़ रही भारी भीड़ के मद्देनजर 9 अगस्त तक लखनऊ-अयोध्या नेशनल हाईवे पर सभी भारी वाहनों के संचालन पर रोक लगा दी गई है। बाराबंकी पुलिस ने वाहनों को किसान पथ होते हुए पूर्वांचल एक्सप्रेसवे की ओर डायवर्ट करना शुरू कर दिया है।

लखनऊ-बाराबंकी सीमा पर किसान पथ की ओर डायवर्ट किए जा रहे वाहन

बाराबंकी पुलिस के मुताबिक अयोध्या में सावन मेले के चलते भारी भीड़ उमड़ रही है। सोमवार को यह भीड़ और बढ़ने की संभावना है। इस कारण लखनऊ-अयोध्या हाईवे पर वाहनों का प्रवेश प्रतिबंधित कर दिया गया है। लखनऊ-बाराबंकी सीमा पर इंदिरा नहर पुल के पास से ही वाहनों को किसान पथ की ओर मोड़ दिया जा रहा है। गोरखपुर, बस्ती, बहराइच, गोंडा सहित पूर्वांचल के अन्य जिलों की ओर जाने वाले वाहनों को अब पूर्वांचल एक्सप्रेसवे से होकर गुजरना होगा।

ये भी पढ़ें:

कांवड़ यात्रा मार्गों पर सख्ती, बाराबंकी में कई जगह लगाए गए बैरियर

सोमवार को लोधेश्वर महादेवा (बाराबंकी) में उमड़ने वाली भारी भीड़ को देखते हुए रविवार से बहराइच-बाराबंकी हाईवे पर यातायात में परिवर्तन लागू किया गया है। जरवल रोड तिराहा, बहराइच, टिकोरा मोड़, चहलारीघाट, सिधौली, सीतापुर, लखनऊ मार्ग से आने-जाने वाले सभी भारी वाहन भी प्रतिबंधित रहेंगे। पुलिस ने साफ किया है कि कांवड़ यात्रा मार्गों पर किसी भी हालत में भारी वाहनों को प्रवेश नहीं करने दिया जाएगा।

लखनऊ-अयोध्या हाईवे पर इंदिरा नहर पुल, चौपुला तिराहा और रामसनेहीघाट पर बैरियर लगाकर प्रवेश रोक दिया गया है। इस हाईवे पर जगह-जगह पुलिस बल तैनात किया गया है। सीसीटीवी कैमरों से निगरानी की जा रही है। हैदरगढ़ से असंद्रा, देवीगंज होते हुए रामसनेहीघाट की ओर जाने वाले वाहनों को भी हाईवे पर प्रवेश की अनुमति नहीं दी जाएगी। सोमवार सुबह से देर रात तक बहराइच और गोंडा की ओर से आने वाले किसी भी वाहन को बाराबंकी में प्रवेश नहीं करने दिया जाएगा।

ये भी पढ़ें  गोरखपुर ने रचा इतिहास : AI for All प्रोग्राम से बना गिनीज वर्ल्ड रिकॉर्ड

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

Back to top button
Secret Link