Uttar Pradesh

सर सुंदर लाल अस्पताल में सक्रिय चोर दलालों पर शिकंजा कसा…पहचान कर चेहरे दिखाए

अंशुल मौर्य

वाराणसी, 20 जुलाई 2025:

बनारस हिंदू विश्वविद्यालय (बीएचयू) के सर सुंदरलाल अस्पताल में मरीजों और तीमारदारों को ठगने वाले चोर-दलालों को प्रशासन ने चिन्हित करने का काम शुरू कर दिया है। इसके तहत 41 संदिग्धों की पहचान कर उनके चेहरे अस्पताल परिसर की डिजिटल स्क्रीनों पर सार्वजनिक कर दिए गए हैं।

प्रशासन के मुताबिक, ये संदिग्ध मरीजों या तीमारदारों का भेष धरकर वारदातों को अंजाम देते थे। ओपीडी हॉल, पर्ची काउंटर और लैब क्षेत्र इनके निशाने पर थे। कुछ दलाल निजी अस्पतालों से सांठगांठ कर मरीजों को बहला-फुसलाकर बाहर ले जाते और मोटा कमीशन कमाते थे। इस गिरोह में महिलाएं, पर्दानशीं युवतियां और यहां तक कि छोटे बच्चे भी शामिल हैं, जो अपनी मासूमियत का फायदा उठाकर ठगी करते थे।

Advertisement

अस्पताल प्रशासन ने मरीजों और तीमारदारों से अपील की है कि वे किसी भी संदिग्ध गतिविधि को देखते ही सूचित करें। इसके लिए कंट्रोल रूम हेल्पलाइन नंबर (0542-2369169, 0542-22369247) और थाना लंका पुलिस से संपर्क करने की सलाह दी गई है। मेडिकल सुपरिटेंडेंट प्रो. केके गुप्ता ने बताया, “41 संदिग्धों की तस्वीरें अस्पताल परिसर में 10 से अधिक स्थानों पर प्रदर्शित की गई हैं। यह कदम मरीजों की सुरक्षा और अस्पताल की प्रतिष्ठा को बनाए रखने में अहम साबित हो सकता है।

ये भी पढ़ें  "तेज DJ की आवाज से बारात ने तोड़े शीशे, बुजुर्ग की तबीयत बिगड़ी।"

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

Back to top button
Secret Link