Uttar Pradesh

आगरा : हरियाली तीज उत्सव में झलकी संस्कृति की छटा, महिलाओं ने प्रतियोगिताओं में दिखाया हुनर

मयंक चावला

आगरा, 20 जुलाई 2025:

यूपी के आगरा में अग्रवाल महिला संगठन ओर से अग्रसेन सेवा सदन में शनिवार शाम हरियाली तीज उत्सव एवं हस्तकला प्रदर्शनी का भव्य आयोजन किया गया। सावन के इस पारंपरिक पर्व पर महिलाओं ने पारंपरिक परिधानों, रंग-बिरंगे आयोजनों और रचनात्मक प्रस्तुतियों से उत्सव को अनूठा स्वरूप दिया।

कार्यक्रम की शुरुआत “तीज क्वीन” प्रतियोगिता और “सावन के मल्हार” नृत्य प्रतियोगिता से हुई, जिसमें प्रतिभागियों ने अपनी आकर्षक प्रस्तुतियों से दर्शकों को मंत्रमुग्ध कर दिया। गीत-संगीत और लोकनृत्यों की विविध प्रस्तुतियों ने पूरे वातावरण को उल्लास और हरियाली से सराबोर कर दिया।

इस अवसर पर आयोजित हस्तकला प्रदर्शनी में महिलाओं ने हरियाली तीज, राखी और जन्माष्टमी से जुड़ी सामग्रियों की खरीदारी कर प्रदर्शनी का भरपूर आनंद लिया। प्रदर्शनी में पारंपरिक आभूषण, सजावटी वस्तुएं और हस्तनिर्मित उपहारों की विविधता ने सभी को विशेष रूप से आकर्षित किया।

कार्यक्रम की संयोजिका मीनू गोयल ने कहा कि हरियाली तीज हमारे सांस्कृतिक गौरव और नारी सशक्तिकरण का प्रतीक है। इस तरह के आयोजनों से महिलाओं को अपनी प्रतिभा प्रदर्शित करने और पारंपरिक मूल्यों को आत्मसात करने का अवसर प्राप्त होता है। इस आयोजन में सोनाली बंसल, सारिका सिंघल सहित कई महिलाओं ने सक्रिय भूमिका निभाई।

ये भी पढ़ें  यमुना एक्सप्रेसवे पर हादसा : आगरा के युवा कारोबारी व साथी की मौत

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

Back to top button
Secret Link