Uttar Pradesh

हत्या-लूट व रंगदारी के आरोपों में लिप्त दो बदमाशों को पुलिस ने मुठभेड़ में दबोचा…पैर में लगी गोली

आशुतोष तिवारी

सुल्तानपुर, 20 जुलाई 2025:

यूपी के सुल्तानपुर जिले में गोसाईगंज थाना क्षेत्र में
पुलिस व एसओजी की टीम ने दो शातिर बदमाशों को मुठभेड़ में गोली मारकर दबोच लिया। दोनों पर हत्या, लूट व रंगदारी के केस दर्ज हैं व ये बदमाश फिर किसी वारदात को अंजाम देने की तैयारी में थे इसी दौरान पुलिस से सामना हो गया।

ये भी पढ़ें:

एसओजी और स्थानीय पुलिस ने बीती रात इनपुट मिलने पर तियरी-मछरौली रोड पर चेकिंग शुरू की। इसी दौरान संदिग्ध लोगों को रोका गया। चेकिंग देखकर बाइक सवार बदमाश शक्ति सिंह उर्फ शाका और देवदत्त सिंह उर्फ बाबा भागने लगे। पुलिस ने भी पीछा करते हुए घेराबंदी की। दोनों फायर करने लगे तो पुलिस ने भी गोली चलाई। दोनों बदमाश पैर में गोली लगने से गिर पड़े तो पुलिस ने इन्हें दबोच लिया। पुलिस के मुताबिक, ये दोनों बदमाश किसी बड़ी वारदात को अंजाम देने की फिराक में थे।

Advertisement

शक्ति सिंह और देवदत्त सिंह के खिलाफ आधा दर्जन से अधिक मुकदमे दर्ज हैं। इनमें हत्या, लूट, रंगदारी व अन्य गंभीर धाराएं शामिल हैं। पुलिस अधीक्षक ने बताया कि समय रहते कार्रवाई कर एक संभावित बड़ी वारदात को टाल दिया गया। मौके से अवैध असलहे और मोटरसाइकिल भी बरामद हुई है। बड़ी बात ये है कि दोनों अपराधी पहले भी कई मामलों में जेल जा चुके हैं।

ये भी पढ़ें  उत्तरप्रदेश : पत्नी की मौत की खबर सुन घर लौट रहे व्यक्ति को अज्ञात वाहन ने मारी टक्कर, मौत

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

Back to top button
Secret Link