Uttar Pradesh

गोरखपुर : पीएसी जवानों के लिए आधुनिक सुविधाओं वाला 11 मंजिला बैरक टॉवर तैयार, सीएम करेंगे लोकार्पण

गोरखपुर, 22 जुलाई 2025:

यूपी के गोरखपुर स्थित 26वीं वाहिनी पीएसी (प्रोविंशियल आर्म्ड कांस्टेबुलरी) के जवानों के लिए एक अत्याधुनिक बहुमंजिला बैरक टॉवर बनकर तैयार हो गया है। 200 जवानों के रहने की क्षमता वाले 11 मंजिला टॉवर का जल्द ही सीएम योगी आदित्यनाथ के हाथों लोकार्पण होने की संभावना है।

करीब 11.67 करोड़ रुपये की लागत से बने इस बैरक टॉवर के भूमि तल पर डायनिंग हॉल, लॉबी, किचन, बरामदा, टॉयलेट, दो लिफ्ट और दो सीढ़ियों का निर्माण किया गया है। प्रथम तल पर भी डायनिंग हॉल, ओपेन टैरेस, लॉबी, रिक्रिएशन हॉल तथा अन्य सुविधाएं उपलब्ध कराई गई हैं। द्वितीय तल से 11वें तल तक हर मंजिल पर चार कमरे बनाए गए हैं, जिनमें प्रत्येक की क्षमता पांच जवानों की है। साथ ही हर फ्लोर पर चार टॉयलेट, लिफ्ट और सीढ़ियों की भी सुविधा है।

लोक निर्माण विभाग (भवन खंड) द्वारा निर्मित इस टॉवर में रेन वाटर हार्वेस्टिंग, आरसीसी टैंक, सेप्टिक टैंक, विद्युत आपूर्ति के लिए डीजी सेट और फायर सेफ्टी जैसी आधुनिक व्यवस्थाएं भी की गई हैं। इस बहुमंजिला बैरक के बन जाने से जवानों को आवास की बेहतर सुविधा मिलेगी। उनके रहन-सहन के स्तर में सुधार होगा। जल्द ही लोकार्पण के साथ यह टॉवर जवानों के उपयोग में आ जाएगा।

ये भी पढ़ें:

Advertisement

ये भी पढ़ें  UP में बढ़ रहा स्वतंत्रता संग्राम सर्किट, आजादी के नायकों के पदचिह्न बनेंगे Tourist Destination

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

Back to top button
Secret Link