Uttar Pradesh

UP में युवाओं को अब मिलेंगे टैबलेट, नहीं खरीदे जाएंगे स्मार्टफोन… योगी कैबिनेट का बड़ा फैसला

लखनऊ, 23 जुलाई 2025:

यूपी सरकार ने स्वामी विवेकानंद युवा सशक्तीकरण योजना के तहत बड़ा बदलाव करते हुए अब युवाओं को स्मार्टफोन की जगह टैबलेट देने का निर्णय लिया है। सीएम योगी आदित्यनाथ की अध्यक्षता में मंगलवार को हुई कैबिनेट बैठक में इस प्रस्ताव को मंजूरी दे दी गई।

इस फैसले के तहत 25 लाख टैबलेट खरीदे जाएंगे, जो स्नातक, स्नातकोत्तर, डिप्लोमा, कौशल विकास और पैरामेडिकल पाठ्यक्रमों में अध्ययनरत युवाओं को निशुल्क वितरित किए जाएंगे। पहले गत जनवरी में 25 लाख स्मार्टफोन खरीदने का निर्णय लिया गया था। इसके लिए 2493 करोड़ रुपये का बजट भी मंजूर किया गया था, लेकिन अब इस निर्णय को निरस्त कर टैबलेट खरीदने का रास्ता साफ कर दिया गया है।

औद्योगिक विकास मंत्री नंद गोपाल गुप्ता ‘नंदी’ ने जानकारी दी कि टैबलेट युवाओं को तकनीकी रूप से सशक्त बनाने में अधिक सहायक होंगे। सरकार का मानना है कि स्मार्टफोन के उपयोग से युवा पढ़ाई के बजाय सोशल मीडिया व रील्स बनाने में ज्यादा समय बर्बाद करते हैं, जबकि टैबलेट में पढ़ाई के लिए बेहतर सुविधाएं मौजूद हैं। सरकार का यह कदम डिजिटल शिक्षा को बढ़ावा देने और प्रदेश के युवाओं को आधुनिक तकनीक से लैस करने की दिशा में एक महत्वपूर्ण प्रयास माना जा रहा है।

टैबलेट के फायदे

-बड़ी स्क्रीन, जिससे ऑनलाइन पढ़ाई में आसानी।
-लंबी बैटरी लाइफ।
-वर्ड, एक्सेल, पॉवरपॉइंट, गूगल शीट जैसे उत्पादकता एप्स का बेहतर उपयोग।
-मल्टीटास्किंग और ई-लर्निंग के लिए उपयुक्त।
-प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी में सहायक।

ये भी पढ़ें  मौत बनकर झपटा मगरमच्छ....हौसले ने बचाई युवक की जान, हाथ हुआ जख्मी

One Comment

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

Back to top button
Secret Link