Uttar Pradesh
UP विधानमंडल का मानसून सत्र 11 अगस्त से, सदन में रखी जाएंगीं कई महत्वपूर्ण रिपोर्ट

लखनऊ, 23 जुलाई 2025:
यूपी विधानमंडल का मानसून सत्र 11 अगस्त से शुरू होगा। इस संबंध में मंगलवार को मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की अध्यक्षता में हुई कैबिनेट बैठक में संसदीय कार्य विभाग के प्रस्ताव को मंजूरी दी गई। सत्र के दौरान राज्य सरकार कई महत्वपूर्ण अध्यादेशों को मंजूरी के लिए सदन में प्रस्तुत कर सकती है।
गौरतलब है कि इससे पहले 18 फरवरी को विधानमंडल का पिछला सत्र आहूत किया गया था, जो 12 मार्च तक चला। इस बार मानसून सत्र में महत्वपूर्ण वित्तीय दस्तावेजों और रिपोर्टों को सदन के पटल पर रखा जाएगा।
सीएजी की सात रिपोर्ट होंगी प्रस्तुत
कैबिनेट ने वित्त विभाग के उस प्रस्ताव को भी स्वीकृति दे दी है, जिसके तहत सीएजी (भारत के नियंत्रक एवं महालेखा परीक्षक) की सात रिपोर्टों को विधानमंडल में पेश करने के लिए राज्यपाल की अनुमति ली जाएगी।






