Uttar Pradesh

मेरठ, आगरा, कानपुर व अन्य शहरों के स्कूलों को बम से उड़ाने की धमकी, जांच में जुटी पुलिस

अनमोल शर्मा

मेरठ, 23 जुलाई 2025:

यूपी के मेरठ, आगरा, कानपुर सहित देश के करीब डेढ़ सौ स्कूलों को बम से उड़ाने की धमकी भरा मेल मिलने से हड़कंप मच गया है। यह धमकी मंगलवार को संबंधित स्कूलों की आधिकारिक ईमेल आईडी पर भेजी गई। मेरठ के 10-11 स्कूलों को धमकी दी गई है। उनमें सत्यकाम स्कूल, केएल इंटरनेशनल स्कूल, मेरठ पब्लिक स्कूल, दीवान पब्लिक स्कूल, ब्रेन्ज स्कूल आदि शामिल हैं।

ये भी पढ़ें:

धमकी भरे मेल में दावा किया गया है कि सभी स्कूलों में बम छिपाकर लगाए गए हैं। मेरठ के मुख्य स्कूलों को यह मेल अलग-अलग समय पर प्राप्त हुए। स्कूल प्रबंधन ने तत्काल इसकी जानकारी पुलिस को दी, जिसके बाद जांच शुरू कर दी गई है। मामले की गंभीरता को देखते हुए बम निरोधक दस्ता, डॉग स्क्वायड और फायर सर्विस की टीमें सक्रिय हो गई हैं।

Advertisement

गौरतलब है कि कांवड़ यात्रा के चलते मेरठ के स्कूल पिछले एक सप्ताह से बंद हैं। छात्रों की अनुपस्थिति और धार्मिक कार्यक्रमों में पुलिस बल की व्यस्तता के कारण इस मामले पर शुरुआती ध्यान नहीं दिया जा सका।

पुलिस अब ईमेल के स्रोत की जांच में जुटी है और साइबर सेल को भी सक्रिय किया गया है। पुलिस ने आश्वासन दिया है कि गुरुवार को स्कूल खुलने से पहले सभी संबंधित स्कूलों में सघन चेकिंग अभियान चलाया जाएगा।

ये भी पढ़ें  डाक टिकटों में दर्ज जनगणना की कहानी : लखनऊ में अनोखी प्रदर्शनी, नए अंदाज में बोलेगा इतिहास

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

Back to top button
Secret Link