Uttar Pradesh

“एक दीये से भी पूजा हो सकती है” – 25 लाख दीपों पर अजय राय का तंज, तेल जुटाने पर दी प्रतिक्रिया

लखनऊ,31 अक्टूबर 2024

कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष अजय राय ने अयोध्या में योगी सरकार द्वारा आयोजित भव्य दीपोत्सव पर तंज कसा है। उन्होंने कहा कि एक दीये से भी भगवान की पूजा की जा सकती है, यह श्रद्धा और आस्था का सवाल है। अजय राय ने बताया कि दीपोत्सव के बाद गरीब लोग वहां से तेल इकट्ठा करके घर ले जाते हैं, और दीयों को हटाने के नाम पर उन्हें सरयू नदी में फेंक दिया जाता है। उन्होंने कहा कि दीपोत्सव होना चाहिए और भव्यता के साथ होना चाहिए, लेकिन पूजा एक दीये से भी की जा सकती है।

कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष अजय राय ने अयोध्या में दीपोत्सव के बाद का दृश्य बताते हुए कहा कि गरीब बच्चे वहां बचे हुए तेल को इकट्ठा कर घर ले जाते हैं और दीयों को हटाकर सरयू नदी में डाल दिया जाता है। राय ने कहा कि एक दीया जलाकर भी भगवान की पूजा हो सकती है, यह आस्था का सवाल है। योगी आदित्यनाथ के ‘बटेंगे तो कटेंगे’ के नारे को उन्होंने ‘दिखावटी’ बताया और कहा कि भाजपा को वोट नहीं मिल रहे हैं इसलिए वे परेशान हैं। बनारस में भाजपा के सदस्यों द्वारा महिला के साथ अत्याचार का भी उन्होंने जिक्र किया। राय ने चुनाव आयोग पर सरकार के पक्ष में काम करने का आरोप लगाया।

ये भी पढ़ें:
Advertisement

ये भी पढ़ें  बहराइच: पूर्व सांसद अक्षयवर लाल पर हमला... समारोह में मची अफरातफरी

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

Back to top button
Secret Link