Uttar Pradesh

शाहगंज गुरुद्वारा में आम सभा…वक्ता बोले धर्मांतरण देश की संस्कृति के लिए खतरा

मयंक चावला

आगरा, 25 जुलाई 2025:

यूपी के आगरा जिले में शाहगंज स्थित गुरद्वारा में
सिख, सिंधी और पंजाबी समाज द्वारा एक आम सभा का आयोजन किया गया। सभा में वक्ताओं ने एक स्वर से धर्मांतरण की बढ़ती घटनाओं पर चिंता व्यक्त की। वक्ताओं ने कहा धर्मांतरण समाज की एक गंभीर समस्या बन गया है। यह न केवल हमारी संस्कृति और परंपरा के लिए खतरा है, बल्कि सामाजिक ताने-बाने को भी कमजोर कर रहा है।

सभा में वक्ताओं ने समाज के सभी वर्गों से अपील की कि वे अपने बच्चों और युवाओं को अपनी धार्मिक और सांस्कृतिक जड़ों से जोड़ें ताकि वे किसी भी प्रकार के भटकाव से बच सकें। सभा में यह प्रस्ताव भी पारित किया गया कि धर्मांतरण के विरुद्ध एकजुट होकर आवाज उठाई जाएगी और इस संबंध में प्रशासन को ज्ञापन भी सौंपा जाएगा। सभा का समापन “एक धर्म, एक समाज, सबका साथ-सबका विकास” के संकल्प के साथ किया गया।

ये भी पढ़ें:

सभा में गुरद्वारा दुख निवारण गुरु का ताल के मुख्य ग्रंथी टीटू सिंह, विश्व हिंदू परिषद के प्रांत संगठन मंत्री राजेश कुमार , सरदार कवलजीत सिंह, सिंधी समाज से श्याम भोजवानी, हेमंत भोजवानी, सिमरन उपाध्याय , रोहित कत्याल, राधे मल्होत्रा, बॉबी आनंद , हरपाल सिंह, ज्ञानी कुलविन्दर सिंह, परमात्मा सिंह, मलकीत सिंह, इंदरजीत सिंह, भरत मंगरानी,अजय अरोरा, नरेश लखवानी, संजय सेठ,जॉनी अरोरा, विकी कपूर, रीटा अरोरा, पूनम, कन्हैया सोनी, घनश्याम ख्यानी,नीरज कालरा आदि मौजूद रहे।

Advertisement

ये भी पढ़ें  UP पुलिस में बड़ा फेरबदल : 28 IPS अफसरों का तबादला, राजीव सबरवाल बने डीजी ट्रेनिंग

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

Back to top button
Secret Link