Uttar Pradesh

अमेठी : नागपंचमी पर पति संग मायके आई विवाहिता प्रेमी के साथ फरार, जेवरात भी ले जाने का आरोप

आदित्य मिश्र

अमेठी, 29 जुलाई 2025:

यूपी के अमेठी जनपद में नागपंचमी के त्यौहार पर पति के साथ मायके आई एक नवविवाहिता के प्रेमी संग फरार होने का मामला सामने आया है। यह घटना पीपरपुर थाना क्षेत्र के खाझा गांव की है। मायकेवालों ने पीपरपुर थाने में तहरीर देकर बेटी की तलाश करने मांग की है, वहीं ससुराल वालों का आरोप है कि विवाहिता घर के जेवरात भी साथ ले गई है।

जानकारी के अनुसार खाझा गांव निवासी युवती की शादी गत 8 जून को प्रतापगढ़ जिले में हुई थी। नागपंचमी के अवसर पर वह अपने पति के साथ मायके आई थी। इसी दौरान उसका संपर्क पुराने प्रेमी से हुआ और वह मौका पाकर उसी के साथ फरार हो गई।

परिजनों ने बताया कि आरोपी युवक अयोध्या जिले के हैदरगंज क्षेत्र के लालकपुरवा गांव का निवासी है। वह रिश्तेदारी में अक्सर आता-जाता था। युवती की मां का आरोप है कि युवक ने उसकी बेटी को बहला-फुसलाकर भगाया है। उधर, पीपरपुर थाना प्रभारी रामराज कुशवाहा ने बताया कि मामले की जांच शुरू कर दी गई है। विवाहिता को तलाशने की कोशिश की जा रही है।

Advertisement

यह भी पढ़ें : अमेठी से हैदराबाद लाकर धर्मांतरण व निकाह का दबाव बनाया…चंगुल से छूटी युवती, दो गिरफ्तार

ये भी पढ़ें  चांद के दीदार का इंतजार : आज तय होगी लखनऊ में ईद की खुशियों की तारीख

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

Back to top button
Secret Link